मॉडिफाई एग्जॉस्ट भारत में मोटरसाइकिल या कारों पर लगाना अवैध नहीं हैं। हालाँकि, उनका उपयोग सार्वजनिक सड़कों पर नहीं किया जा सकता है। पुलिस ने हाल ही में मॉडिफाइड साइलेंसर वाली मोटरसाइकिलों के मालिकों के खिलाफ तीन मामले दर्ज किए हैं।
Tata Motors price Hike : भारत की दिग्गज कार कंपनी टाटा मोटर्स ने अपने सभी पैसेंजर वाहनों की कीमत में बढ़ोतरी की घोषणा की है, जो आज से लागू हो रही हैं। कंपनी के लाइनअप की सभी कारों में लगभग 0.55% का इजाफा किया गया है, जो मॉडल के आधार पर अलग अलग है। यानी टाटा की सभी कारों जैसे Nexon, Punch, Safari, Harrier, Tiago, Altroz और Tigor की कीमतों में आज से बढ़ोतरी कर दी गई है।
यह भी पढ़ें :- Modified Royal Enfield : टशन पड़ी भारी! अब करनी पड़ेगी जेल की सवारी, पुलिस ने दर्ज किया केस

क्यों बढ़ रही लगातार कीमतें?
टाटा मोटर्स का दावा है कि इनपुट लागत में वृद्धि के चलते वाहनों की कीमतों में वृद्धि की गई है। ध्यान देने वाली बात है, कि पिछले 3 महीनों में टाटा मोटर्स द्वारा यह दूसरी बढ़ोतरी है, और कंपनी ने अप्रैल 2022 में अपने पैसेंजर कारों की कीमतों में औसतन 1.1 प्रतिशत की वृद्धि की थी। लेकिन पहले के विपरीत, टाटा मोटर्स ने इस बार यह नहीं बताया कि कौन-से मॉडल की कीमत में कितना इजाफा किया गया है।
भारतीय कार निर्माता टाटा मोटर्स ने पिछले महीने देश में 45,197 कारें सेल की हैं, और इन 45,000 के आंकड़ें में बेची गई 3,507 यूनिट इलेक्ट्रिक गाड़ियां थीं। जबकि शेष ICE मॉडल थीं। टाटा मोटर्स के यात्री वाहनों के मौजूदा पोर्टफोलियो में टाटा टियागो, टाटा टिगोर, टाटा अल्ट्रोज़, टाटा नेक्सन, टाटा पंच, टाटा हैरियर और टाटा सफारी शामिल हैं, और कंपनी की 2022 में साल-दर-साल बिक्री में 87.46 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
टाटा मोटर्स की जून में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार Nexon है, जो बिक्री के मामले में लोकप्रिय Hyundai Creta को पछाड़ने में कामयाब रही है। टाटा ने पिछले महीने नेक्सॉन की 14,295 इकाइयाँ बेचीं, जबकि जून 2021 में इस कार की सिर्फ 8,033 यूनिट ही सेल की गई थीं।
यह भी पढ़ें :- MG Astor का लॉन्च हुआ सबसे सस्ता वैरिएंट, लेकिन नहीं मिलेंगे ये सेफ्टी फीचर्स

कंपनी का ईवी लाइनअप भी लोकप्रिय
कंपनी के ईवी पोर्टफोलियो में टाटा टिगोर ईवी और टाटा नेक्सॉन ईवी मैक्स शामिल हैं। कुछ महीने पहले, कार निर्माता ने नेक्सॉन ईवी मैक्स को भी 17,74 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। नई नेक्सॉन मैक्स एक बड़े 40.5kWh बैटरी पैक से लैस है, और यह 141bhp की पावर और 250Nm का टार्क जेनरेट करने में सक्षम है। नेक्सॉन मैक्स को लेकर कंपनी का दावा है, कि यह एक बार चार्ज करने पर 437km तक चलने में सक्षम है। वहीं इस EV को 3.3kW या 7.2kW फास्ट चार्जर से चार्ज किया जा सकता है।
टाटा की दूसरी इलेक्ट्रिक कार Tata Tigor ईवी को 12.24 लाख रुपये से 13.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में बीच सेल किया जाता है। यह कार तीन ट्रिम्स XE, XM और XZ+ में उपलब्ध है, और इसमें इसमें Ziptron EV तकनीक वैसी ही है जैसी Tata Nexon EV में देखी गई है। यह ईवी 26kWh के ऑनबोर्ड इलेक्ट्रिक मोटर से लैस है, जो सिंगल चार्ज में 306 किमी तक चलने में सक्षम है। वहीं स्टैंडर्ड वॉल चार्जर का उपयोग करके इस कार को 8.5 घंटे में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें :-Tvs Ronin Launched : टीवीएस ने उतारी धांसू फीचर वाली सस्ती मोटरसाइकिल, कम कीमत में अब मिलेगा शानदार राइड का मजा

नोट : मुंबई स्थित वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स 31 मार्च को समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष के अंत तक 50,000 इलेक्ट्रिक वाहन बेचना चाहती है, कंपनी के अध्यक्ष नटराजन चंद्रशेखरन ने एक बैठक के दौरान कहा कि 2023/24 की अवधि में टाटा का लक्ष्य 100,000 ईवी बिक्री को हिट करना है। भारत में कुल यात्री कारों की बिक्री का 30% तक 2030 तक इलेक्ट्रिक हो जो आज लगभग 1% है।