Friday, March 29, 2024

घोड़े पर खाने की डिलीवरी! Swiggy ने शुरू की डिलीवरी बॉय की तलाश, नाम बताने वाले को मिलेगा बड़ा इनाम

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने बारिश के दौरान भोजन देने के लिए घोड़े का उपयोग करने वाले इस आदमी की सराहना भी की। फिलहाल, अब Swiggy ने ट्विटर पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें घोड़े पर सवार व्यक्ति की पहचान करने के लिए मदद मांगी गई है।

Swiggy Hunts For Viral Delivery Boy : कई बार हम ऐसे किस्से सुनते हैं, जिन्हें देखकर हम गुदगुदा उठते हैं, और बाद में यह सोचने पर मजबूर हो जाते हैं, कि आखिर ऐसा हुआ क्यों। ऐसी ही एक किस्सा आजकल चर्चा में है। हाल ही में इंटरनेट पर घोडे पर सवार एक व्यक्ति का वीडियो जमकर देखा जा रहा है। दिलचस्प बात यह है, ​कि यह व्यक्ति अपने कंधे पर Swiggy का बैग टांगे हुए है, जिसे देखकर कोई भी कह सकता है, कि यह खाने की डिलीवरी करने जा रहा है। लेकिन पर्यावरण को साफ रखने में इतना योगदान कि Swiggy घोड़ों पर खाने की डिलीवरी करा रही है। तो क्या है पूरा मामला आइए बताते हैं।

यह भी पढ़ें :- भुल जाएंगे बुलेट की सवारी , Royal Enfield लेकर आ रही है अपनी सबसे सस्ती मोटरसाइकिल!

Swiggy Launches Horse Hunt
Swiggy Launches Horse Hunt

घोड़े वाले व्यक्ति का पता बताने पर मिलेगा 5,000 का ईनाम

कुछ दिनों पहले Swiggy बैकपैक के साथ घुड़सवार की एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुई थी। उस शख्स को मुंबई की सड़कों पर सफेद घोड़े पर सवार देखा गया था। ट्रैफिक को पार करते बारिश में एक व्यक्ति लगातार आगे बढ़ रहा था। इसे देखकर ऐसा लगता है, कि वह खाना डिलीवर करने जा रहा है, लेकिन यह वीडियो कंपनी के लिए ही रहस्यमय बन गया है। Swiggy ने लोगों से आग्रह किया है, कि जिस अज्ञात व्यक्ति को हाल ही में मुंबई की सड़कों पर देखा गया है, वे उससे पहचाने में कंपनी की मदद करें।

इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने बारिश के दौरान भी भोजन देने के लिए घोड़े का उपयोग करने वाले इस आदमी की सराहना भी की। फिलहाल, अब स्विगी ने ट्विटर पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें घोड़े पर सवार व्यक्ति की पहचान करने के लिए मदद मांगी गई है। घोड़े पर सवार व्यक्ति की पहचान के लिए मदद मांगने के बाद स्विगी ने दुर्घटना के ब्रांड एंबेसडर के बारे में उपयोगी जानकारी देने वाले पहले व्यक्ति को 5,000 रुपये स्विगी मनी (Swiggy Money) की भी घोषणा की है।

यह भी पढ़ें :- Hyundai Alcazar का सबसे सस्ता वेरिएंट लॉन्च, कंपनी ने गायब किये ये फीचर्स!

Swiggy Launches Horse Hunt

वाहनों को नहीं किया जा सकता जानवरों से रिप्लेस

Swiggy में इस तरह के कई किस्से पहले भी सामने आएं हैं। पिछले साल, एक व्लॉगर ने सोशल मीडिया पर अधिक व्यूज हासिल करने के लिए कावासाकी निंजा एच2 से एक दिन खाना डिलीवर किया था। हालांकि ऑर्डर देने के लिए ऐसे हाई-एंड वाहनों का उपयोग करने के पीछे कोई तर्क नहीं बनता है। लेकिन कई लोग ऐसा वीडियो बनाने के लिए भी करते हैं। स्विगी ने स्पष्ट किया कि डिलीवरी बॉय भले ही भोजन पहुंचाने के लिए पर्यावरण के अनुकूल तरीके अपनाना चाहते हैं, लेकिन वाहनों को घोड़ों से नहीं बदला गया है।

स्विगी एक भारतीय ऑनलाइन फूड ऑर्डरिंग और डिलीवरी प्लेटफॉर्म है। जिसकी शुरुआत जुलाई 2014 में बैंगलोर में हुई थी। भोजन डिलीवरी के अलावा स्विगी इंस्टामार्ट नाम से ऑन-डिमांड किराने की डिलीवरी भी प्रदान करता है, और “स्विगी जिनी” नामक एक ही दिन की पैकेज डिलीवरी सेवा भी देता है।

यह भी पढ़ें :-Tvs Ronin Launched : टीवीएस ने उतारी धांसू फीचर वाली सस्ती मोटरसाइकिल, ​कम कीमत में अब मिलेगा शानदार राइड का मजा

Swiggy Launches Horse Hunt

नोट :- इस शख्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी लोकप्रियता हासिल की। ध्यान दें, कि ज्यादातर स्विगी डिलीवरी पार्टनर रेस्टोरेंट से घर तक खाना पहुंचाने के लिए साइकिल और मोटरसाइकिल का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन घोड़े वाले इस आदमी ने निश्चित रूप से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा और कंपनी के लिए ही एक रहस्य बन गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

eight − 4 =

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments