Wednesday, December 6, 2023

Nano के आकार की भारत में लॉन्च हुई इलेक्ट्रिक कार,5 लाख से भी कम कीमत

PMV Electric का कहना है, कि PMV EaS-E इलेक्ट्रिक वाहन के लिए उसे पहले ही लगभग 6,000 प्री-ऑर्डर मिल चुके हैं। वहीं अगर आप इस मिनी इलेक्ट्रिक कार को बुक करने के इच्छुक हैं, तो 2,000 रुपये की टोकन राशि पर इस वाहन को ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।

PMV Eas-E Electric Car : इलेक्ट्रिक वाहनों की दौड़ में मुंबई स्थित EV स्टार्टअप PMV Electric ने भारतीय बाजार में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Eas-E लॉन्च की है। नैनो के आकार वाली PMV Eas-E EV देश की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार है, जिसकी कीमत 4.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है। ध्यान दें, कि यह कीमत शुरुआती है, जो पहले सिर्फ 100 ग्राहकों के लिए लागू की गई है।

PMV Electric का कहना है, कि PMV EaS-E इलेक्ट्रिक वाहन के लिए उसे पहले ही लगभग 6,000 प्री-ऑर्डर मिल चुके हैं। वहीं अगर आप इस मिनी इलेक्ट्रिक कार को बुक करने के इच्छुक हैं, तो 2,000 रुपये की टोकन राशि पर इस वाहन को ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।

PMV Eas-E Electric Car
PMV Eas-E Electric Car
Bounce Infinity e.1 Electric SCooter detailed Review

सिर्फ दो लोग ही होंगे फिट

भारत की सबसे छोटी ईवी में दो एडल्ट और एक बच्चा बैठ सकता है। शहरी दर्शकों को लक्षित करते हुए, PMV EaS-E की लंबाई 2,915mm, चौड़ाई 1,157mm और ऊंचाई 1,600mm है, और इसका व्हीलबेस 2,087mm है। वहीं इस छोटी ईवी का ग्राउंड क्लीयरेंस 170mm है, और कर्ब वेट 550kg का है।

PMV EaS-E इलेक्ट्रिक वाहन का स्टाइल काफी फंकी है, जिसमें गोल हेडलैंप के साथ एक एलईडी लाइट बार है, जो चौड़ाई और स्लिम एलईडी लैंप में चलता है। वहीं एक लाइट बार है जो टेल-लाइट के ठीक ऊपर हॉरिजॉन्टल रूप से रखी गई है। इस मिनी कार में डिजिटल इंफोटेनमेंट सिस्टम, एयर कंडीशनिंग, रिमोट कीलेस एंट्री और रिमोट पार्क असिस्ट, क्रूज कंट्रोल, एयरबैग्स आदि जैसी कई हाई-एंड फीचर्स मिलते हैं।

यह भी पढ़ें : Toyota Innova Hycross हाइब्रिड का लॉन्च से पहला लीक हुआ इंटीरियर, मिलेगा लग्जरी कैबिन!

PMV EaS-E को 48B बैटरी के साथ आती है, और इसमें आपको 3 रेंज विकल्प 120km, 160km और 200km मिलते हैं। यह 70 किमी प्रति घंटे की अधिकतम स्पीड तक पहुंचने में सक्षम है। इस EV को 4 घंटे से भी कम समय में पूरी तरह से रिचार्ज किया जा सकता है। इसके अलावा इसे किसी भी 15A आउटलेट से चार्ज किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : Tata की कारों पर नवंबर में मिल रहा है तगड़ा डिस्काउंट, खरीदने से पहले चेक कर लें लिस्ट

PMV Eas-E Electric Car
PMV Eas-E Electric Car

वहीं ग्राहक इस नई EV के साथ 3kW एसी चार्जर भी प्राप्त कर सकते हैं। इस इलेक्ट्रिक कार की अधिकतम पावर 13bhp और टॉर्क 50nm का है, और य​ह महज 5 सेकंड के अंदर 0 से 40 किमी प्रति घंटे तक पहुंच जाती है। पीएमवी इलेक्ट्रिक पुणे में अपनी उत्पादन सुविधा स्थापित करने की योजना बना रही है। कंपनी का लक्ष्य 2023 के मध्य तक इस इलेक्ट्रिक कार की डिलीवरी शुरू करना है।

यह भी पढ़ें :- Ola Electric Car : देश की सबसे स्पोर्टी इलेक्ट्रिक कार, 500km की रेंज के साथ मार्केट में करेगी धमाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

four + four =

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments