Saturday, September 23, 2023

दीवाली पर एक बार फिर से अपडेट होगा Ola Electric Scooter, इस बार मिलेंगे कई एडवासं फीचर्स : Bhavish Aggrawal

जैसे ही भाविश अग्रवाल ने MoveOS 3 अपडेट के लिए लॉन्च की तारीख की घोषणा की। उनकी ट्विटर टाइमलाइन S1 और S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में शिकायतों से भर गई। दिलचस्प बात यह है, कि ओला इलेक्ट्रिक भारत के सबसे बड़े दोपहिया ईवी निर्माताओं में से एक है, लेकिन लोगों का Ola पर विश्वास अभी भी डगमगाया हुआ है।

Ola Electric Scooter MoveOs 3 Update : ओला इलेक्ट्रिक को भारत में लॉन्च हुए करीब 1 साल हो चुका है, और लगातार कंपनी इसे अपडेट देकर ग्राहकों को बेहतर सुविधा देने की तर्ज पर काम कर रही है। ओला इलेक्ट्रिक के सीईओ भाविश अग्रवाल ने हाल ही में MoveOs 3 की घोषणा करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सहारा लिया है। ओला इलेक्ट्रिक के सीईओ भाविश अग्रवाल ने खुलासा किया है कि S1 और S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए मूवओएस 3 (MoveOs) को 24 अक्टूबर 2022 को लॉन्च किया जाएगा। यानी दीवाली के दिन इस स्कूटर को अपडेट मिलेगा।

क्या है Move OS 3?

Ola S1Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर एडवांस कनेक्टिविटी वाला एक नया जेनरेशन स्कूटर है जो OTA अपडेट को सक्षम बनाता है। ये अपडेट हमारे मोबाइल और अन्य कंप्यूटिंग डिवाइस पर मिलने वाले सॉफ़्टवेयर अपडेट के समान हैं। MoveOS 3 में मिलने वाला ओला सॉफ्टवेयर अपडेट वाहन के मापदंडों को बदल सकते हैं, और इसमें नए फीचर भी जोड़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें :- Used Maruti Swift खरीदने से पहले जान लें फायदे नुकसान, बच सकते हैं लाखों!

Ola Electric Scooter
Ola Electric Scooter

नए अपडेट के साथ कई एडवांस फीचर्स

MoveOs 3 अपडेट के साथ ओला इलेक्ट्रिक हिल होल्ड, प्रॉक्सिमिटी अनलॉक, मूड्स, रीजेन वी2, हाइपरचार्जिंग, कॉलिंग की शेयरिंग सहित कई एडवांस फीचर्स के साथ पेश किए जाएंगे। बता दें, कि Ola Electric ने S1 और S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए MoveOS 2 अपडेट को रोल आउट किया था, और फर्मवेयर अपडेट को अधिकांश मालिकों द्वारा प्राप्त किया गया। जिससे रेंज को लेकर आने वाली कई समस्याओं का समाधान भी हुआ।

Kia Sonet Driving Review

यह भी पढ़ें :- Tips to Buy Used Cars : पुरानी कार को खरीदते समय बस ध्यान रखें ये 5 बातें, कभी नहीं होगी परेशान

जैसे ही भाविश अग्रवाल ने MoveOS 3 फर्मवेयर अपडेट के लिए लॉन्च की तारीख की घोषणा की, उनकी ट्विटर टाइमलाइन S1 और S1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में शिकायतों से भर गई। दिलचस्प बात यह है, कि ओला इलेक्ट्रिक भारत के सबसे बड़े दोपहिया ईवी निर्माताओं में से एक है, फिर भी लोगों का Ola पर विश्वास डगमगाया हुआ है। MoveOS2 अपडेट के बावजूद Ola S1 और S1 Pro दोनों कई मुद्दों से जूझ रहे हैं। भाविश के पोस्ट के बाद गुस्से में ओला S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर मालिकों ने सोशल मीडिया आउटलेट्स पर अपनी समस्याओं को उजागर किया है।

Ola Electric Scooter Moveos 3
Ola Electric Scooter Moveos 3

AppScooter का रीबैज वर्जन हैं ओला स्कूटर्स

Ola S1 और S1 Pro की बात करें तो दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर डच फर्म Etergo द्वारा विकसित AppScooter के रीब्रांडेड वर्जन हैं। एम्सटर्डम स्थित इटरगो के पास 2020 में किसी समय धन की कमी हो गई, जिसके बाद ओला ने तेजी से छलांग लगाई और इस इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता को हासिल कर लिया। ऐपस्कूटर पहली बार 2018 में सामने आया था, जिसे 240 किलोमीटर की शानदार बैटरी रेंज की पेशकश करने के लिए तैयार किया गया। हालांकि, Ola S1Pro के प्रोडक्शन वर्जन को प्रति चार्ज 181 किलोमीटर की अधिकतम रेंज देने के लिए डिजाइन किया गया है। वहीं Ola S1 Pro की वास्तविक विश्व रेंज लगभग 135 किलोमीटर है।

ola Electric Car
ola Electric Car

इलेक्ट्रिक कार भी लाने की तैयारी

इन सब के बीच एक खबर यह भी है, कि ओला इलेक्ट्रिक भारतीय बाजार के लिए एक इलेक्ट्रिक कार तैयार कर रही है। जिसके अगले साल लॉन्च होने की खबर हैं, इस नई इलेक्ट्रिक कार को यूके में ओला का आरएंडडी केंद्र विकसित कर रहा है। इसके अलावा नई ओला इलेक्ट्रिक कार के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। ओला इलेक्ट्रिक End-ICE-Age की टैगलाइन के साथ भारत में वाहन बाजार को बाधित करने की कोशिश कर रही है। ICE का मतलब आंतरिक दहन (पेट्रोल, डीजल और CNG) इंजन है।

यह भी पढ़ें :- Hyundai ने बढ़ाई Tesla की मुसीबत! पेश की सबसे ज्यादा रेंज देने वाली इलेक्ट्रिक कार IONIQ 6

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

13 + 14 =

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments