बता दें, Hero इलेक्ट्रिक स्कूटरों की ब्रिकी में महीने-दर-महीने बिक्री के हिसाब से लगभग 50 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। वहीं इस सूची में Okinawa तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।
Best Selling Electric Scooter : Ola इलेक्ट्रिक भारत के इलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार में खराब क़्वालिटी और तकनीकी गड़बड़ियों के चलते बेशक चर्चा में हो। लेकिन Ola भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी स्पेस में तेजी से आगे बढ़ रही है, और यह देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Hero इलेक्ट्रिक को पछाड़कर भारत में नंबर एक इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता बन गई है। अप्रैल 2022 में Ola इलेक्ट्रिक ने पूरे भारत में अपने S1 प्रो स्कूटर की 12,683 यूनिट सेल की हैं। जो मार्च की तुलना में 39 प्रतिशत अधिक हैं। बताते चलें, कि हाल ही में Ola और Okinawa स्कूटर्स में आग लगने की घटनाओं के चलते देशभर में Ola से नाराज ग्राहक शिकायत करते नजर आ रहे हैं, इन सब के बावजूद ब्रिकी के ये आंकड़े चौकानें वाले हैं।
Hero को पछाड़ बनी स्टार
दूसरी ओर, Hero इलेक्ट्रिक ने अप्रैल में 6,570 यूनिट सेल की हैं। बता दें, Hero इलेक्ट्रिक स्कूटरों की ब्रिकी में महीने-दर-महीने बिक्री के हिसाब से लगभग 50 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। वहीं इस सूची में Okinawa तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। ब्रिकी के ये आंकड़े केंद्र सरकार के वाहन पोर्टल पर दोपहिया वाहनों के पंजीकरण से लिए गए हैं। यानी इन वाहनों का पंजीकरण किया गया है। अब इनकी डिलीवरी हुई या नहीं इस बात की जानकारी नहीं है। Hero इलेक्ट्रिक के सीईओ सोहिंदर गिल के अनुसार, Hero इलेक्ट्रिक की बिक्री में भारी गिरावट सेमीकंडक्टर चिप्स की कमी के कारण है, जिसने आम तौर पर देश के सभी वाहन निर्माताओं की बिक्री को प्रभावित किया है।
कंपनी ने जारी किए रिकॉल
Ola इलेक्ट्रिक ने हाल ही में पुणे की एक आग की घटना के जवाब में के रूप में लगभग 1,441 स्कूटरों को वापस मंगाया था। हालांकि Ola इलेक्ट्रिक ने अभी तक इस घटना के कारणों के बारे में आधिकारिक बयान नहीं दिया है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर Ola S1 Pro में तकनीकी, सॉफ्टवेयर और गुणवत्ता से जुड़ी कई घटनाएं सामने आई हैं। देश के कई हिस्सों में गंभीर सॉफ़्टवेयर समस्याएं, जैसे स्कूटर का तेज़ गति से उल्टा चलना और रेंज का अचानक गिर जाना जैसी गंभीर समस्याएं सामने आई हैं। अन्य इलेक्ट्रिक दोपहिया निर्माताओं के विपरीत, जो डीलर आउटलेट के माध्यम से बिक्री के पारंपरिक तरीके के माध्यम से अपनी पेशकश बेचते हैं, Ola इलेक्ट्रिक अपनी अधिकृत वेबसाइट के माध्यम से डायरेक्ट-टू-होम डिलीवरी प्रक्रिया से स्कूटर सेल करती है। ऐसे में ग्राहकों के पास सीधे तौर पर किसी से शिकायत करने का भी विकल्प नहीं है। देखना होगा कि कंपनी इस मुसीबत से कैसे बाहर निकलकर लोगों का विश्वास जीत पाती है।
कीमत, रेंज और डिजाइन
Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती कीमत 97,706 रुपये तय की गई है, यह दो वेरिएंट Ola S1 और Ola S1 Pro में ब्रिकी पर उपलब्ध है। Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर के दोनों वेरिएंट में एक समान डिज़ाइन है जिसमें एक एलईडी डीआरएल रिंग के साथ एक कॉम्पैक्ट ट्विन-पॉड हेडलाइट, एप्रन-माउंटेड स्लीक एलईडी इंडिकेटर्स, एक बॉडी-कलर्ड फ्रंट फेंडर, कर्वी साइड पैनल, एक स्लीक एलईडी टेललाइट शामिल है। पीछे की तरफ चार्जिंग पॉइंट और स्प्लिट-स्टाइल पिलियन ग्रैबरेल दी गई है। बता दें, कि Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर में 36-लीटर अंडर-सीट स्टोरेज है जिसमें आप दो खुले चेहरे वाले हेलमेट रख सकते हैं। Ola स्कूटर का बेस मॉडल पांच रंग विकल्प वही प्रो वर्जन 10 विकल्पों में उपलब्ध है। इस स्कूटर का बेस वेरिएंट और प्रो मॉडल की बैटरी क्षमता क्रमशः 2.98kW और 3.97kW है। वहीं प्रदर्शन के मामले में, Ola S1 90 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड और 121 किमी प्रति चार्ज पर सीमित है। दूसरी ओर, Ola S1 Pro 115 किमी प्रति घंटे की स्पीड के साथ 181 किमी की रेंज पेश करता है।