Monday, October 2, 2023

MS Dhoni ने खरीदी Kia की इलेक्ट्रिक कार, एक बार चार्ज कर पहुंच जाएंगे रांची से नेपाल

Kia EV6 को भारतीय बाजार में 2022 में लॉन्च किया गया और कार खरीदारों से जबरदस्त प्रतिक्रिया भी मिली है। किआ ने खुलासा किया है कि उसने अब तक भारत में EV6 की 200 से अधिक यूनिट की डिलीवरी की है, और साल 2022 के लिए कंपनी ने सिर्फ 100 यूनिट की डिलीवरी का प्लान बनाया था।

MS Dhoni Buys an Electric Car : भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी कई लग्जरी कारों के मालिक हैं, इनके गैराज में लग्जरी के साथ साथ कई विंटेज कारें भी शामिल हैं। वहीं कैप्टन कूल ने अब Kia EV6 इलेक्ट्रिक SUV को अपने गैराज में शामिल कर लिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में, एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी रुतुराज गायकवाड़ और केदार जाधव को अपनी ब्रांड-नई किआ EV6 एसयूवी में घुमाने ले जाते हुए देखे जा सकते हैं।

ध्यान दें, कि धोनी भारतीय प्रीमियर लीग के 2023 एडिशन में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करेंगे और उनका लक्ष्य पांचवां आईपीएल खिताब जीतने का होगा। MS धोनी को ग्रे रंग की Kia EV6 चलाते हुए देखा गया, जो वैश्विक स्तर पर ऑल-इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर का सिग्नेचर शेड है। दिखने में यह कार बिल्कुल नई लग रही है, क्योंकि EV में अभी अस्थायी रजिस्ट्रेशन नंबर है।

MS Dhoni Buys New Electric Car
MS Dhoni Buys New Electric Car
Bounce Infinity e.1 Electric SCooter detailed Review

KIa EV6 इलेक्ट्रिक एसयूवी के अलावा एमएस धोनी के पास जीप ग्रैंड चेरोकी ट्रैकहॉक, लैंड रोवर फ्रीलैंडर 2, फेरारी 599 जीटीओ, ऑडी क्यू7, निसान जोंगा, पोर्श 911 और हमर एच2 सहित कई लग्जरी कारों हैं। इसके साथ ही धोनी के गैरेज में कई विंटेज कारें भी हैं। इन्होंने हाल ही में रोल्स रॉयस सिल्वर शैडो के साथ 1969 की फोर्ड मस्टैंग खरीदी।

यह भी पढ़ें : Toyota Innova Hycross हाइब्रिड का लॉन्च से पहला लीक हुआ इंटीरियर, मिलेगा लग्जरी कैबिन!

Kia EV6 को भारतीय बाजार में 2022 में लॉन्च किया गया और कार खरीदारों से जबरदस्त प्रतिक्रिया भी मिली है। किआ ने खुलासा किया है कि उसने अब तक भारत में EV6 की 200 से अधिक यूनिट की डिलीवरी की है, और साल 2022 के लिए कंपनी ने सिर्फ 100 यूनिट की डिलीवरी का प्लान बनाया था, लेकिन इसे दोगुना कर दिया गया है।

Kia EV6 इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर दो वेरिएंट्स – RWD और AWD में उपलब्ध है। जिनकी कीमत क्रमशः 59.95 लाख रुपये और 64.95 लाख रुपये है। नया इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर ब्रांड के इलेक्ट्रिक-ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म (ई-जीएमपी) पर डिजाइन और तैयार किया गया है, जिसका उपयोग भविष्य की किआ इलेक्ट्रिक कार रेंज में भी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : Tata की कारों पर नवंबर में मिल रहा है तगड़ा डिस्काउंट, खरीदने से पहले चेक कर लें लिस्ट

MS Dhoni Buys New Electric Car
MS Dhoni Buys New Electric Car

Kia EV6 को 77.4kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक से लैस किया गया है,जो RWD और AWD सेटअप के साथ आता है। सिंगल-मोटर RWD संस्करण लगभग 226bhp की शक्ति प्रदान करता है और डुअल-मोटर के साथ AWD संस्करण 321bhp प्रदान करता है। कंपनी का दावा है कि नई EV6 RWD में 528km (WLTP साइकिल) और AWD में 425km तक की रेंज प्रदान करती है।

यह भी पढ़ें :- Ola Electric Car : देश की सबसे स्पोर्टी इलेक्ट्रिक कार, 500km की रेंज के साथ मार्केट में करेगी धमाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

sixteen − nine =

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments