Sunday, September 24, 2023

Maruti Suzuki ने बढ़ाई अपनी कार की कीमत,अब Alto और WagonR खरीदने के लिए चुकानी होगी ज्यादा रकम

Audi India, BMW, Tata Motors और Toyota ने भी 1 अप्रैल 2022 से वाहनों की कीमतों में वृद्धि की। वहीं दोपहिया वाहन निर्माता कंपनियां हीरो मोटोकॉर्प, और महिंद्रा एंड महिंद्रा ने क्रमशः 5 अप्रैल और 14 अप्रैल को कीमतों में बढ़ोतरी की।

आम आदमी आज महंगाई की मार झेल रहा है, पहले सिर्फ पेट्रोल और डीजल की कीमतें लोगों को परेशान कर रही थी, वहीं अब वाहन कंपनियों ने भी कीमत में बढ़ोत्तरी के संकेत देकर वाहन मालिकों की मुश्किल बढ़ा दी है। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki ने हाल ही में अपने लाइनअप की कीमत में इजाफा करने की घोषणा कर दी है। Maruti ने कहा कि, “सभी मॉडलों में औसत वृद्धि 1.3 प्रतिशत की गई है, जो वाहन की एक्स-शोरूम कीमत पर 18 अप्रैल, 2022 से लागू होंगी।”

डिजाइन में 4 महीनों में दूसरी बार बढ़ी कीमत

यहां अहम बात यह है, कि दुनियाभर में सेमीकंडक्टर चिप की कमी और लगात में हुए इजाफे से पिछले एक साल से वाहनों की लागत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसलिए, कंपनी के लिए इस लागत का प्रभाव ग्राहकों पर डालना अनिवार्य हो गया है। यह दूसरी बार है, जब कंपनी ने 2022 में अपने लाइनअप की कीमतें बढ़ाई हैं। इससे पहले जनवरी में, मारुति सुजुकी ने भारत में कारों की कीमतों में 1.7 प्रतिशत की वृद्धि की थी।

लग्जरी वाहनों की भी बढ़ी कीमत

Maruti Suzuki India इस साल वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी करने वाली देश की अकेली वाहन निर्माता कंपनी नहीं है। Audi India, BMW, Tata Motors और Toyota ने भी 1 अप्रैल 2022 से वाहनों की कीमतों में वृद्धि की। वहीं दोपहिया वाहन निर्माता कंपनियां हीरो मोटोकॉर्प, और महिंद्रा एंड महिंद्रा ने क्रमशः 5 अप्रैल और 14 अप्रैल को कीमतों में बढ़ोतरी की। यानी कीमत को बढ़ाने वाली मारुति इकलौती कंपनी नहीं है, लगभग हर कार और बाइक निर्माता इसमें शामिल है।

महंगाई की मार से आम आदमी परेशान

इनपुट लागत में वृद्धि निश्चित रूप से वाहन निर्माताओं के लिए कीमत में इजाफा करने का कारण है, लेकिन यह कहना भी गलत नहीं होगा, कि एक तरफ ईंधन के बढ़ते दाम और दूसरी तरफ वाहनों की कीमत में होता इजाफा आम आदमी के जीवन में कई तरह की परेशानी पैदा कर सकता है। वहीं इस महंगाई से निजात मिलने का भी कोई तरीका नजर नहीं आ रहा है। खैर, देखना होगा कि कीमत में इजाफा करने से वाहनों की मांग पर क्या प्रभाव पड़ता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

eight + four =

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments