यानी Maruti Omni पहली कार नहीं है, जिसे गोबर में लिपटे देखा गया है, इससे पहले भी कई कारों को इसी तरह देखा जा चुका है, लेकिन क्या यह वाकई काम करता है, आइए बताते हैं।
Maruti Omni Wrapped in Cow Dung : भारत में ज्यादात्तर महीने गर्मी के होते हैं, और इससे बचने के लिए लोग अलग-अलग तरह के उपाय करते हैं। फिलहाल, उत्तरी भारत में गर्मी की लहर वापस आ गई है, और इस बार एक Maruti Omni के मालिक ने गर्मी से बचने के लिए अपनी कार को गाय के गोबर में लपेट दिया। कार का मालिक पुणे, महाराष्ट्र से है, और इनके पास पुरानी मारुति सुजुकी ओमनी है, जिसे गाय के गोबर के साथ सड़को पर देखा गया। सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है, कि पूरी Maruti Omni की सतह गाय के गोबर से ढकी हुई है, और केवल विंडशील्ड, बंपर और लाइट को बख्शा गया है।
यह भी पढ़ें :- Bharat NCAP के पास होने से घबराई Maruti, आखिर क्यों कर रही लोगों की सुरक्षा का विरोध? विस्तार से जानिए डिटेल

क्यों गोबर में ढक दी Maruti Omni ?
हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब किसी कार को गाय के गोबर से ढका गया हो। ऐसा हमने पहले भी कई बार देखा है। कुछ साल पहले सेजल शाह गाय के गोबर से लिपटे कारों को लोकप्रिय बनाने वाली पहली व्यक्ति बनीं। सेजल ने कहा कि गाय के गोबर का कंबल उनकी कार के लिए वास्तव में मददगार है और यह सुनिश्चित करता है कि कार के अंदर का तापमान नियंत्रित रहे। उनका दावा है कि जब बाहर का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस था, बिना एसी के केबिन का तापमान 36-37 डिग्री के आसपास था।
जिसके बाद एक डॉक्टर नवनाथ दुधल ने भी अपने वाहन के साथ कुछ ऐसा ही किया। साझा की गई तस्वीर में आप देख सकते हैं, कि कार की लाइट और कांच को छोड़कर गाय के गोबर से कार पूरी तरह से लिपटी हुई है। दिलचस्प बात यह है, कि इनके पास कार को गाय के गोबर में लपेटने के अलग कारण थे। डॉक्टर का मानना है कि गाय का गोबर कैंसर को ठीक कर सकता है, और मानव शरीर से अन्य सभी बीमारियों को दूर कर सकता है। इसीलिए डॉ दधल ने गोबर के उपयोग को बढ़ावा देने का अवसर लिया।
यह भी पढ़ें :- ये हैं देश की 5 कारें जिन्हें Global NCAP ने दिया सुरक्षा में 5-स्टार, शुरुआती कीमत सिर्फ 5.83 लाख रुपये

पहले भी हुई कई तस्वीरें वायरल
इसके बाद सामने आई Hyundai i20। जिसकी गोबर में लिपटी तस्वीर तिरुमाला के पार्किंग कॉम्प्लेक्स से वायरल हुई। इस कार के वाहन के मालिक को कोई नहीं जानता है, स्थानीय लोगों का कहना है कि यह एक भक्त का है जो तिरुमाला मंदिर में दर्शन करने आया था। यानी मारुति ओमनी पहली कार नहीं है, जिसे गोबर में लिपटे देखा गया है, इससे पहले भी कई कारों को इसी तरह देखा जा चुका है, लेकिन क्या यह वाकई काम करता है, आइए बताते हैं।
यह भी पढ़ें :- Mahindra Xuv700: देश की सबसे सुरक्षित 7-सीटर को Global NCAP ने दिया “Safer Choice Award”, लाजवाब हैं फीचर्स

क्या होता है गर्मी पर कुछ असर?
वैज्ञानिक रूप से देखें तो गोबर के लेप का उपयोग मिट्टी की झोपड़ियों में किया जाता है। इस तरह के लेप अक्सर नम होते हैं, जो सतह से पानी के वाष्पित होने पर इंटीरियर को ठंडा रखने में मदद करता है। नम कोटिंग यह सुनिश्चित करती है कि सूरज की गर्मी केबिन तक पहुंचने में अधिक समय ले। हालांकि, हम इस बारे में निश्चित नहीं हैं कि यह कार पर कितनी अच्छी तरह काम करता है। चूंकि, बड़ी कांच की खिड़कियों और विंडशील्ड के माध्यम से कार के केबिन में बहुत अधिक गर्मी निकलती है, इसलिए ग्रीनहाउस प्रभाव वाहन के केबिन तापमान को बढ़ाने में एक प्रमुख भूमिका निभाता है।
