Monday, October 2, 2023

Mahinda XUV700 और Thar में आई खराबी, कहीं आप भी तो नहीं चला रहे डिफाल्टर SUV, ऐसे करें चेक

Mahindra ने XUV700 और Thar की कीमतों में बढ़ोतरी की है, XUV700 अब 37,000 और थार 28,000 रुपये तक महंगी हो गई है। ये दोनों SUV’s एक ही इंजन सेट के साथ आती हैं। जो 2.2L टर्बो-डीजल यूनिट और 2.0L टर्बो-पेट्रोल यूनिट हैं।

Mahindra XUV700 & Thar Recalled : देश की दिग्गज कार मेकर कंपनी महिंद्रा भारत में एक एसयूवी निर्माता के रूप में लगातार आगे बढ़ रही है। वहीं कंपनी की नजर अब इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट पर है। हालांकि ईवी के साथ महिंद्रा का लक्ष्य वैश्विक बाजार में भी आगे बढ़ना है। फिलहाल, महिंद्रा की बेस्ट सेलिंग एसयूवी Scorpio-N, XUV700 और Thar हैं।

नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि XUV00 और Thar दोनों को टर्बोचार्जर मुद्दों पर रिकॉल किया जा रहा है। यह पहली बार नहीं है जब Mahindra XUV700 को रिकॉल किया जा रहा है। इससे पहले भी XUV700 और Thar के कुछ मालिकों ने एसयूवी को लेकर शिकायत दर्ज की।

Mahindra XUV700
Mahindra XUV700
Jawa Yezdi All Bikes Price List

फिलहाल, महिंद्रा डीजल मैनुअल और ऑटोमैटिक वेरिएंट पर टर्बो एक्ट्यूएटर लिंकेज को बदलेगी। वहीं XUV700 के पेट्रोल वेरिएंट को इसके जीवीवी(GVV) वेंट पाइप और कैनिस्टर पर टी-ब्लॉक कनेक्टर इंस्टॉलेशन को चेक करने के लिए वापस बुलाया गया है।

लाइफस्टाइल ऑफ-रोडर Mahindra Thar की बात करें तो इस एसयूवी के डीजल वेरिएंट्स में XUV700 की तरह ही टर्बो एक्ट्यूएटर इश्यू होने की बात कही गई है। महिंद्रा एसयूवी के डीजल और पेट्रोल दोनों वैरिएंट पर टाइमिंग बेल्ट और ऑटो-टेंशनर्स को भी रिप्लेस करेगी।

यह भी पढ़ें : Royal Enfied जैसी बाइक्स को टक्क्कर देने आ रही है यह धांसू मोटरसाइकिल BSA, लॉन्च पर आया अपडेट

फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं है कि इस रिकॉल के भीतर कितनी यूनिट आई हैं, लेकिन ग्राहक महिंद्रा की आधिकारिक वेबसाइट पर सर्विस एक्शन (Servics Action) सेक्शन में जांच सकते हैं, कि क्या उनका वाहन भी इस रिकॉल से प्रभावित है या नहीं।

Mahindra Xuv700 महिंद्रा के लिए एक ऐसी कार रही है, जिसने सेगमेंट में पासा पलट दिया। यह एसयूवी न केवल अब तक की सबसे एडवांस बल्कि सबसे पावरफुल महिंद्रा एसयूवी भी है। वहीं अपडेटड Mahindra Thar भी ब्रिकी में काफी अच्छा योगदान दे रही है।

यह भी पढ़ें : Ola Electric के सीईओ Bhavish को Twitter पर लोगों ने किया ट्रोल, बोले एक्सेसरीज़ के रूप में fire extinguisher भेज दो

Mahindra THAR
Mahindra THAR

Mahindra ने XUV700 और Thar की कीमतों में बढ़ोतरी की है, XUV700 अब 37,000 और थार 28,000 रुपये तक महंगी हो गई है। ये दोनों SUV’s एक ही इंजन सेट के साथ आती हैं। जो एक 2.2L टर्बो-डीजल यूनिट और एक 2.0L टर्बो-पेट्रोल यूनिट हैं। इन इंजनों को या तो 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स विकल्पों के साथ जोड़ा जाता है।

Mahindra XUV700 का 2.0L पेट्रोल इंजन 197 bhp और 380 Nm और इसका 2.2L CRDi डीजल इंजन बेस वेरिएंट में 153 bhp और 360 Nm और हाई वेरिएंट में 182 bhp और 420 Nm आउटपुट बनाता है। हालांकि, थार के परफॉर्मेंस के आंकड़े थोड़े कम हैं। इसका 2.2L टर्बो डीजल 130 bhp और 300 Nm का टार्क बनाता है, और अधिक शक्तिशाली 2.0L पेट्रोल यूनिट 150 bhp और 320 Nm का टार्क आउटपुट बनाती है।

यह भी पढ़ें :- Maruti Jimny 5-Door टेस्टिंग पर आई नजर, अगले साल Auto Expo में होगी लॉन्च

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

17 + thirteen =

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments