Mahindra XUV700 के साथ हाल ही में लॉन्च की गई Kia Carens का वेटिंग पीरियड भी एक साल तक का है, लेकिन सिर्फ कुछ वेरिएंट्स पर। हालांकिं, ज्यादात्तर वेरिएंट के लिए वेटिंग पीरियड 3 महीने से लेकर 5 महीने तक बताया जा रहा है।
Highest Waiting Period Cars : भारतीय कार बाजार में हम हाल के दिनों में लगातार नई कारों की लांचिंग हो रही है, और लॉन्च से पहले ही कार कंपनी बुकिंग के चौकानें वाले आंकड़ों का खुलासा भी करती नजर आ रही हैं। हालांकि, सेमीकंडक्टर चिप की कमी की कारण वाहन निर्माता कंपनियां मांग और पूर्ति के बीच संतुलन नहीं बैठा पा रही हैं, जिसके चलते कई कारों की डिलीवरी के लिए लोगों को सालों तक इंतजार करना पड़ रहा है। तो अगर आप भी जल्द एक कार को खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले यहां वेटिंग पीरियड जरूर देख लें।
यह भी पढ़ें :- Maruti Grand Vitara दो वैरिएंट में होगी लॉन्च, मिलेगा 25kmpl का माइलेज, लॉन्च से पहले लीक हुई डिटेल

सालों करना पड़ रहा डिलीवरी के लिए इंतजार
जुलाई 2022 में महिंद्रा की XUV700 भारत की इकलौती ऐसी कार है, जिसका वेटिंग पीरियड इन दिनों सबसे ज्यादा है। Mahindra Xuv700 के चुनिंदा वेरिएंट के लिए वेटिंग पीरियड 22 महीने तक पहुंच गया है, और न सिर्फ Mahindra Xuv700 बल्कि Mahindra Thar के लिए भी लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है, कि महिंद्रा की एसयूवी इन दिनों जबरदस्त डिमांड में हैं, और बहुत जल्द इस डिमांड के बीच न्यू Scorpio-N भी शामिल होने वाली है।
महिंद्रा की एसयूवी के साथ हाल ही में लॉन्च की गई Kia Carens का वेटिंग पीरियड भी एक साल तक का है, लेकिन सिर्फ कुछ वेरिएंट्स पर। हालांकिं, ज्यादात्तर वेरिएंट के लिए वेटिंग पीरियड 3 महीने से लेकर 5 महीने तक बताया जा रहा है। इसके बाद आती है, किआ की सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Sonet। जिसकी डिलीवरी के लिए लोगों को 3 महीने से 7 महीने तक इंतजार करना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें :- Tata Nexon Electric Car के मालिक ने बताई बैटरी की कोस्ट, इतने किमी चलाने के बाद 7 लाख में होगी रिप्लेस

Maruti Ertiga पर 7 महीने की वेटिंग
Maruti Ertiga भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाली एमपीवी है, और इसकी बुकिंग और डिलीवरी लेने के बीच लगभग 5 महीने से 7 महीने का इंतजार है। वहीं इसके मॉडल को खरीदने के लिए लोगों को ज्यादा इंतजार करना पड़ रहा है, क्योंकि सीएनजी वाहनों की मांग वर्तमान में ज्यादा है। इसके बाद बेस्ट सेलिंग HYundai Creta की डिलीवरी लेने के लिए 4 महीने से 7 महीने के बीच इंतजार करना पड़ रहा है।
यानी अगर आप महिंद्रा की एसयूवी लेने का प्लान बना रहे है, तो डिलीवरी का समय कम से कम 3 से 4 महीने लेकर चलिए। वहीं किआ कैरेंस के कुछ वैरिएंट्स 1 साल तक के वेटिंग पर हैं, और अर्टिगा पर भी 3 से 4 महीने का वेटिंग बतताया जा रहा है। हालांकि, कार को बुकिंग करने के स्थान और डीलरशिप पर भी कई बार यह निर्भर करना है।
यह भी पढ़ें :- Toyota Land Cruiser Lc300 पहली बार सड़कों पर फर्राटे भरती आई नजर, लग्जरी कारों को कर देगी फेल!

क्या है सेमीकंडकटर चिप?
वैश्विक सेमीकंडकटर चिप की कमी इसमें एक अहम भुमिका निभा रहा है, हजारों इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों में पाया जाने वाला सेमीकंडक्टर एक ऐसा पदार्थ है जो एक इंसुलेटर से अधिक लेकिन एक शुद्ध कंडक्टर से कम बिजली का संचालन करता है। सेमीकंडक्टर डिवाइस उपयोगी गुणों की एक रेंज के साथ आती है। इसका प्रमुख काम संकेतों का प्रवर्धन, स्विचिंग और ऊर्जा को ट्रांसफर करना है। इसलिए, इनका प्रयोग लगभग सभी उद्योगों में किया जाता है।
सेमीकंडक्टर उद्योग में सफलता छोटे, तेज और सस्ते उत्पाद बनाने पर निर्भर करती है। छोटे होने का फायदा यह है कि एक ही चिप पर ज्यादा पावर लगाई जा सकती है। एक चिप पर जितने अधिक ट्रांजिस्टर होंगे, वह उतनी ही तेजी से अपना काम कर सकता है। यह उद्योग में भयंकर प्रतिस्पर्धा पैदा करता है और नई प्रौद्योगिकियां प्रति चिप उत्पादन की लागत को कम करती हैं।