Friday, September 22, 2023

Mahindra Xuv700 का चला जादू, 78 हजार लोग कर रहे डिलीवरी का इंतजार, जानिए क्या है इस एसयूवी में खास

दिलचस्प बात यह है, कि इतने लंबे वेटिंग पीरिएड के बाद भी ग्राहक इंतजार करने को तैयार हैं। बुकिंग रद्द करने की दर महज 10-12% के बीच है। हालांकि, डीजल वेरिएंट की तुलना में XUV700 पेट्रोल वेरिएंट के लिए वेटिंग पीरियड कम है, जिसका मतलब साफ है, कि लोगों को इस कार का डीजल मॉडल पसंद आ रहा है।

Mahindra की एसयूवी इन दिनों लोगों को जमकर पसंद आ रही हैं, Bolero, Scorpio और Thar के साथ XUV700 की लोकप्रियता आसमान छू रही है। Mahindra ने अपनी नई XUV700 को अगस्त 2021 में लॉन्च किया था, और इसकी आधिकारिक बुकिंग पिछले साल अक्टूबर में शुरू हुई थी। 2022 Mahindra XUV700 को महज चार महीनों के भीतर 1 लाख से अधिक बुकिंग मिल चुकी हैं, और अब कंपनी ने खुलासा किया है कि XUV700 अक्टूबर 2021 से अब तक 1.70 लाख बुकिंग हासिल करने में कामयाब रही है, किसी भी ऐसे देश में जहां लोग सस्ती कार और माइलेज को पसंद करते हैं, Mahindra की इस प्रीमियम एसयूवी को इतनी बुकिंग मिल पाना काफी चौंकाने वाला है।

Mahindra का कहना है कि हाई वेटिंग पीरियड के बावजूद बुकिंग को कैंसिल कराने का औसत 10 से 12 प्रतिशत है। माना जा रहा है, कि XUV700 के लिए कंपनी के प्रोडक्शन प्लांट पूरी क्षमता से काम कर रहे हैं, और प्रति माह 5,000 इकाइयों का उत्पादन करते है। इसके साथ ही इस कार की बिक्री महीने दर महीने लगातार बढ़ रही है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि अप्रैल 2022 में भारत में Mahindra SUV की लगभग 4,500 इकाइयाँ बेची गईं।

2 साल तक लोग इंतजार करने को तैयार

सेमीकंडक्टर चिप्स की वैश्विक कमी को देखते हुए Mahindra ग्राहकों को समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए काफी काम कर रहा है। XUV700 की डिलीवरी के वर्तमान में लगभग 78 हजार यूनिट पेंडिंग हैं। हालांकि, इस एसयूवी की प्रतीक्षा अवधि शहर और डीलरशिप के आधार पर भिन्न हो सकती है। लेकिन औसतन प्रतीक्षा अवधि लगभग 18 से 24 महीने है। दिलचस्प बात यह है, कि इतने लंबे वेटिंग पीरिएड के बाद भी ग्राहक इंतजार करने को तैयार हैं। बुकिंग रद्द करने की दर महज 10-12% के बीच है।

हालांकि, डीजल वेरिएंट की तुलना में XUV700 पेट्रोल वेरिएंट के लिए वेटिंग पीरियड कम है, जिसका मतलब साफ है, कि लोगों को इस कार का डीजल मॉडल पसंद आ रहा है। वहीं बेस-स्पेक XUV700 MX पेट्रोल वेरिएंट के लिए सबसे कम प्रतीक्षा अवधि बताई जा रही है, लेकिन फिर भी बेस ट्रिम खरीदने के लिए आपको तीन से चार महीने का इंतजार करना पड़ सकता है, इसके साथ ही XUV700 एमएक्स ( MX ) डीजल मॉडल के लिए प्रतीक्षा समय लगभग छह महीने अधिक है। मिड-स्पेक XUV700 AX5 पेट्रोल ऑटोमैटिक की प्रतीक्षा अवधि लगभग छह महीने है।

क्यों बढ़ रही इस एसयूवी की सेल

XUV700 के टॉप वैरिएंट और टॉप सेकेंड वेरिएंट की मांग सबसे ज्यादा है, क्योंकि इन वैरिएंट में उपयोगकर्ता सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स जैसे एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) का उपयोग करने में सक्षम होंगे। अब जब Mahindra ने इस फीचर की शुरुआत कर दी है, तो संभावना है कि Hyundai, Kia और Tata जैसे अन्य ओईएम भी अपनी कारों में ADAS जोड़ सकते हैं। XUV700 में ऑनबोर्ड एडीएएस फीचर्स की सूची में एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, आगे की टक्कर चेतावनी, लेन चेंजिंग वार्निंग, लेन कीप असिस्ट, ट्रैफिक लाइट पहचान, स्वचालित आपातकालीन ब्रेकिंग और स्मार्ट पायलट असिस्टेंस शामिल हैं।

इसके साथ ही टॉप-स्पेक XUV700 वेरिएंट के साथ उपलब्ध अन्य सुविधाओं में साइड एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, लेदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील और गियर लीवर, रिवर्स कैमरा, 6-वे पावर एडजस्टेबल सीट और डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल का फीचर मिलता है। इन सभी फीचर्स के अलावा एक और एक और महत्वपूर्ण चीज जो Mahindra XUV700 की सेल में काम करती है, वह है ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में इसकी 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग। यह वर्तमान में 5-स्टार एडल्ट सेफ्टी रेटिंग और 4-स्टार चाइल्ड सेफ्टी रेटिंग के साथ सबसे सुरक्षित एसयूवी है। XUV700 ग्लोबल एनसीएपी क्रैश टेस्ट में कुल 57.69 अंकों के साथ वर्तमान में सबसे सुरक्षित कार होन का खिताब रखती है।

Mahindra XUV700 को भारत में दो इंजन विकल्पों के साथ पेश किया गया है। इसमें 2.0-लीटर mStallion टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल मोटर और 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन मिलता है। ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 6-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक यूनिट शामिल हैं। कीमत की बात करें तो वर्तमान में इसकी कीमत 13.18 लाख रुपये से 24.58 लाख रुपये एक्स-शोरूम के बीच तय की गई है, और इसकी प्रमुख प्रतिद्वंद्वियों में Hyundai Alcazar और Tata Safari शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

11 − eleven =

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments