Mahindra XUV700 SUV में दूसरा कोई बदलाव नहीं किया है, इसमें पहले की तरह ही सभी फीचर मिलते हैं। सुरक्षा के लिहाज से इसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) के साथ-साथ फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग भी मिलती है। इन ऑफर में ड्राइवर की नींद का पता लगाना, क्रूज कंट्रोल, स्मार्ट पायलट असिस्ट, ट्रैफिक साइन रिकग्निशन आदि फीचर्स दिए गए हैं।
Mahindra XUV700 Update : महिंद्रा भारतीय बाजार में SUV’s के लिए काफी प्रसिद्व है, कंपनी के लाइनअप का सबसे लोकप्रिय माॅडल XUV700 है, जिसका वेटिंग पीरियड 1 साल के पार पहुंच चुका है, और अब कंपनी जल्द ही भारत मे इस कार के लॉन्च के पहले साल का जश्न मनाएगी। 15 अगस्त 2021 को लॉन्च हुई XUV700 की 11 महीनों में कुल 1.5 लाख बुकिंग हो चुकी है। बढ़ती मांग और वैश्विक सेमीकंडक्टर चिप की कमी के बीच संतुलन न बैठा पाने से इस कार का वेटिंग पीरियड लगातार बढ़ रहा है। फिलहाल, कंपनी ने इस कार से कुछ फीचर को हटाने का फैसला लिया है। हालांकि, कुछ फीचर्स को जोड़ा भी गया है। आइये विस्तार से बताते हैं इसकी खास डिटेल:
यह भी पढ़ें :- Best Mileage Maruti Cars : मारुति की CNG कारों के आगे सब फेल, 35km का माइलेज और कीमत भी कम

इन वैरिएंट्स में हुए बदलाव
Mahindra XUV700 के MX, AX3, AX5, AX7 और AX7 L वैरिएंट्रस में कई बदलाव देखें गए हैं। इस SUV के यहां शामिल वैरिएंट्रस से रियर पार्किंग सेंसर, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीटए रियर स्पॉयलर और फॉलो मी होम हेडलाइट्स को हटा दिया गया है। वहीं AX3 ट्रिम से भी रियर वाइपर और डिफॉगर को हटाया गया है, और दरवाजों और बूटलिड सुविधाओं के लिए अनलॉक फीचर को भी रिमूव किया गया है।
Mahindra Xuv700 के AX5 और AX7 को अब LED टर्न इंडिकेटर्स प्राप्त नहीं होंगे। Mahindra ने XUV700 AX 7 L (MT) ट्रिम पर अडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल फीचर को भी हटा दिया है और अब AX7 को केवल सामान्य क्रूज़ कंट्रोल मिलता है। इसके विपरीत कुछ फीचर्स भी जोड़े गए हैं। XUV700 के टॉप स्पेक AX7 L AT ट्रिम को अडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल और स्टार्ट स्टॉप फंक्शन के साथ देखा जाता है और AX7 L वैरिएंट में LED सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर्स मिलते हैं।
यह भी पढ़ें :-2022 Mahindra Scorpio-N के डीजल AWD वैरिएंट की सामने आई कीमत, जानिए कितने में पड़ेगा ये महंगा शौक

इसके साथ ही Mahindra XUV700 SUV में दूसरा कोई बदलाव नहीं किया है, इसमें पहले की तरह ही सभी फीचर मिलते हैं। सुरक्षा के लिहाज से इसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) के साथ-साथ फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग भी मिलती है। इन ऑफर में ड्राइवर की नींद का पता लगाना, क्रूज कंट्रोल, स्मार्ट पायलट असिस्ट, ट्रैफिक साइन रिकग्निशन आदि फीचर्स दिए गए हैं। इनके अलावा, XUV700 में कुल 7 एयरबैग, ट्रैक्शन कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और 360 डिग्री कैमरा और पार्किंग कैमरा भी मिलता है। मजबूत बॉडी शेल के साथ इन फीचर्स के कारण Mahindra XUV700 को ग्लोबल NCAP में 5 -स्टार रेटिंग मिली है।

सेमीकंडक्टर चिप्स की वैश्विक कमी को देखते हुए Mahindra ग्राहकों को समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए काफी काम कर रहा है। XUV700 की डिलीवरी के वर्तमान में लगभग 78 हजार यूनिट पेंडिंग हैं। हालांकि, इस एसयूवी की प्रतीक्षा अवधि शहर और डीलरशिप के आधार पर भिन्न हो सकती है। लेकिन औसतन प्रतीक्षा अवधि लगभग 18 से 24 महीने है। दिलचस्प बात यह है, कि इतने लंबे वेटिंग पीरिएड के बाद भी ग्राहक इंतजार करने को तैयार हैं। बुकिंग रद्द करने की दर महज 10-12% के बीच है।
हालांकि, डीजल वेरिएंट की तुलना में XUV700 पेट्रोल वेरिएंट के लिए वेटिंग पीरियड कम है, जिसका मतलब साफ है, कि लोगों को इस कार का डीजल मॉडल पसंद आ रहा है। वहीं बेस-स्पेक XUV700 MX पेट्रोल वेरिएंट के लिए सबसे कम प्रतीक्षा अवधि बताई जा रही है, लेकिन फिर भी बेस ट्रिम खरीदने के लिए आपको तीन से चार महीने का इंतजार करना पड़ सकता है, इसके साथ ही XUV700 एमएक्स ( MX ) डीजल मॉडल के लिए प्रतीक्षा समय लगभग छह महीने अधिक है। मिड-स्पेक XUV700 AX5 पेट्रोल ऑटोमैटिक की प्रतीक्षा अवधि लगभग छह महीने है।
यह भी पढ़ें :- Maruti ने इस माइक्रो एसयूवी का लॉन्च किया नया मॉडल, एक लीटर पेट्रोल में चलेगी 25kmpl, सुरक्षा भी हुई बेहतर