Saturday, June 10, 2023

Mahindra XUV700 Electric बेंगलुरु में टेस्टिंग पर पहली बार आई नजर, मिलेगा ADAS का फीचर

Mahindra Xuv.e8 इलेक्ट्रिक की तस्वीरों को Manju MN ने कैप्चर किया। इतना ही नहीं उन्होंने टेस्टिंग करने वाले लोगों से इस कार के बारे में बातचीत भी की। इसे बैंगलोर के इकोस्पेस में देखा गया और ड्राइवर इस एसयूवी की पानी से भरी सड़कों पर टेस्टिंग करने आए थे।

Mahindra Xuv700 Electric Spied : महिंद्रा एसयूवी सेगमेंट की राजा है, कंपनी का लगभग हर प्राइज रेंज में एक मॉडल मौजूद है, और अब महिंद्रा की नजर इलेक्ट्रिक वाहनों पर है। यही कारण है, कि फिलहाल, महिंद्रा बजट एसयूवी पर काम नहीं कर रही है। महिंद्रा ने इस महीने की शुरुआत में XUV400 इलेक्ट्रिक एसयूवी को पेश किया और अफवाहों पर गौर करें तो यह कंपनी की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार होगी।

इसके अलावा महिंद्रा ने 15 अगस्त को 5 नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को भी शोकेस किया। जो दो लाइनअप XUV.e series & BE series के तहत सेल की जाएंगी। जिनमें से सबसे पहले भारतीय बाजार में Xuv.e8 को लॉन्च किय जाएगा। जो कंपनी के लाइनअप में मौजूद Mahindra XUV700 पेट्रोल का ईवी मॉडल होगा। फिलहाल, इस कार की टेस्टिंग शुरू कर दी गई है, और पहली बार इसे बेंगलुरु मे देखा गया है।

Mahindra XUV700 Electric Spied in Bangalore
Mahindra XUV700 Electric (Image Credit – Manju MN)
Only Bobber Motorcycle India Jawa Perak

Xuv700 का ईवी वर्जन XUv.e8 की सामने आई तस्वीरों में कार पूरी तरह से कवर है , लेकिन इसका सिल्हुट मौजूदा XUV700 के समान है, यहां तक की इसके व्हील भी XUV700 के समान दिखाई दे रहे हैं। Xuv.e8 का ओवरऑल प्रोफाइल Xuv700 के जैसा ही है, हालांकि इसके फ्रंट और रियर में ईवी होने के नाते कुछ बदलाव जरूर देखने को मिलेंगे ।

यह भी पढ़ें : Royal Enfied जैसी बाइक्स को टक्क्कर देने आ रही है यह धांसू मोटरसाइकिल BSA, लॉन्च पर आया अपडेट

Mahindra Xuv.e8 इलेक्ट्रिक की तस्वीरों को Manju MN ने कैप्चर किया। इतना ही नहीं उन्होंने टेस्टिंग करने वाले लोगों से इस कार के बारे में बातचीत भी की। इसे बैंगलोर के इकोस्पेस में देखा गया था और ड्राइवर इस एसयूवी की पानी से भरी सड़कों पर टेस्टिंग करने आए थे। हालांकि, इस एसयूवी को इस साल लॉन्च नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : Ola Electric के सीईओ Bhavish को Twitter पर लोगों ने किया ट्रोल, बोले एक्सेसरीज़ के रूप में fire extinguisher भेज दो

Mahindra XUV700 Electric
Mahindra XUV700 Electric (Image Credit – Manju MN)

महिंद्रा की ब्रिटेन में शोकेस की गई 5 एसयूवी को Volkswagen’s MEB से लिए गए INGLO प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, जो 60Kwh से 80Kwh तक स्केलेबल है। Xuv.e8 में 228bhp वाले RWD लेआउट या 335bhp वाला AWD लेआउट हो सकता है। इंटीरियर की बात करें तो महिंद्रा ने अपकमिंग वाहनों के कैबिन पर बखूबी काम किया है। Mahindra Xuv700 में दो हॉरिजॉन्टल स्क्रीन हैं, जबकि Xuv.e8 में तीन स्क्रीन दी जाएंगी। एक ड्राइवर के डिस्प्ले के लिए है, एक सेंट्रल इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए है और तीसरी स्क्रीन सामने वाले पैसेंजर के लिए है।

यह भी पढ़ें :- Maruti Jimny 5-Door टेस्टिंग पर आई नजर, अगले साल Auto Expo में होगी लॉन्च

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

fourteen − ten =

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments