Mahindra XUV700 कंपनी की एक लोकप्रिय एसयूवी है, बीते महीने इस कार की की 30,000 यूनिट की डिलीवरी की गई थी। जो वैश्विक तौर पर चल रही चिप की कमी और महामारी से संबंधित कठिनाइयों को देखते हुए एक बड़ी उपलब्धि है।
देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने लाइनअप की सबसे पसंदीदा एसयूवी XUV700 के लिए रिकॉल जारी किया है। यह पहली बार है जब इस कार को वापस बुलाया गया है। हालांकि, कार निर्माता द्वारा Mahindra XUV700 के सभी वेरिएंट्स को वापस नहीं लिया गया है। सिर्फ ऑल-व्हील-ड्राइव ड्राइवट्रेन से लैस Mahindra XUV700 SUV के डीजल वेरिएंट को ही रिकॉल किया गया है। इस रिकॉल में शामिल होने वाले वैरिएंट्स AX 7 डीजल AT AWD 7 STR और AX 7 डीजल AT AWD लक्ज़री पैक 7 STR हैं।
यह भी पढ़ें :- Mahindra Scorpio-N Vs XUV700 : इन पांच फीचर के चलते स्कोर्पियो-एन को पीछे छोड़ सकती है Xuv700

क्या है रिकॉल की वजह
रिकॉल की बात करें तो महिंद्रा द्वारा रिकॉल को क्रिटिकल सर्विस एक्शन के रूप में बांटा गया है। इस सर्विस एक्शन के दौरान प्रोपेलर शाफ्ट बोल्ट की जांच की जाएगी। हालांकि, अभी इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है, कि महिंद्रा ने कितने वाहनों का रिकॉल किया है। लेकिन कहा जा रहा है कि XUV700 के चुनिंदा ऑल-व्हील-ड्राइव वेरिएंट इस समस्या से प्रभावित होंगे। यानी अगर आप भी उपर बताए गए कोई भी वैरिएंट को चला रहे हैं, तो तुरंत डीलरशिप या सर्विस सेंटर पर जाकर इसकी जांच कराएं।
Mahindra XUV700 कंपनी की एक लोकप्रिय एसयूवी है, बीते महीने इस कार की की 30,000 यूनिट की डिलीवरी की गई थी। जो वैश्विक तौर पर चल रही चिप की कमी और महामारी से संबंधित कठिनाइयों को देखते हुए एक बड़ी उपलब्धि है। हालाँकि, ऑटोमेकर के पास अभी तक Mahindra XUV700 SUVs की 78,000 से अधिक बुकिंग पेंडिंग है, और इस कार के कुछ वेरिएंट्स की प्रतीक्षा अवधि 2 साल तक बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें :- Tata Nexon Electric Car के मालिक ने बताई बैटरी की कोस्ट, इतने किमी चलाने के बाद 7 लाख में होगी रिप्लेस

डीजल वैरिएंट्स की मांग में इजाफा
यह ध्यान देने वाली बात है, कि Mahindra XUV700 के डीजल वेरिएंट्स का वेटिंग पीरियड सबसे ज्यादा है, और इस एसयूवी के बेस ‘एमएक्स’ वेरिएंट की तुलना में टॉप स्पेक ‘एएक्स’ वेरिएंट का वेटिंग पीरियड काफी ज्यादा है। वर्तमान में, महिंद्रा भारत में लगभग 6,000 एक्सयूवी700 एसयूवी का उत्पादन करने में सक्षम है, लेकिन इस एसयूवी के लिए प्रति महीने मिलने वाली औसतन बुकिंग उत्पादन की संख्या से कहीं अधिक है।
महिंद्रा XUV700 को दो इंजन विकल्पों के साथ पेश किया गया है, जिनमें एक 2.0 लीटर पेट्रोल और एक 2.2 लीटर डीजल इंजन शामिल है। ये दोनों इंजन अन्य महिंद्रा कारों जैसे स्कॉर्पियो एन, थार और अन्य एसयूवी पर भी ड्यूटी करते हैं। XUV700 पर मिलने वाला पेट्रोल इंजन 5000 RPM पर 197 bhp की पावर और 1750 RPM पर 380 Nm का टार्क बनाता है, और इसे 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा जाता है।
यह भी पढ़ें :- Maruti ने महज 11,000 रुपये में शुरू की अपनी मिड साइज एसयूवी की बुकिंग, क्रेटा को टक्कर देने के लिए 20 जुलाई को होगी पेश

वहीं XUV700 का डीजल इंजन 3750 RPM पर 153 bhp की पावर और 1500 RPM पर 360 Nm का टार्क बनाता है, इसके साथ ही यह इंजन 3500 RPM पर 182 bhp की पावर और 1600 RPM पर 420 Nm का टार्क बनाता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है। ध्यान दें, कि AWD सिस्टम को केवल इस डीजल इंजन के साथ जोड़ा गया है। यानी AWD सिस्टम केवल AX 7 डीजल AT AWD 7 STR और AX 7 डीजल AT AWD लक्ज़री पैक 7 STR से लैस है।
नोट :- अब तक ऐसी कोई भी घटना नहीं हुई है जिसका पता लगाया जा सके और इस रिकॉल की ओर इशारा किया जा सके। कुछ गलत होने से पहले महिंद्रा ने शायद कार्रवाई की है, और आने वाले दिनों में इसके बारे में ज्यादा जानकारी सामने आने की उम्मीद है।