Mahindra Xuv400 टाटा की Nexon EV Max की तुलना में लगभग 20 किलोमीटर अधिक रेंज का दावा करती है। हालांकि, XUV400 में नेक्सॉन के मुकाबले छोटी बैटरी मिलती है, और छोटी बैटरी के कारण महिंद्रा की एसयूवी किफायती होगी।
Mahindra Xuv400 Vs Tata Nexon : भारतीय दिग्गज कार मेकर कंपनी महिंद्रा ने अपनी पहली मास मार्केट इलेक्ट्रिक कार Mahindra Xuv400 को पेश कर दिया है। जिसकी कीमतों की घोषणा अगले साल की जाएगी। लेकिन लॉन्च से पहले इस कार के डिजाइन, फीचर्स, बैटरी और रेंज का खुलासा किया जा चुका है। महिंद्रा XUV400 कंपनी के लाइनअप में मौजूद XUV300 पर बेस्ड है।
Mahindra XUV400 के पिछले हिस्से में डिज़ाइन अपडेट दिए गए हैं, जो इसे 4 मीटर से अधिक लंबा बनाते हैं। Mahindra Xuv400 भारतीय बाजार में Tata Nexon EV की सीधा प्रतिद्वंदी है। अपने इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं, Tata Nexon और Mahindra XUV400 में मिलने वाले 3 बड़े अंतर के बारे में । जिससे आप इन दोनों कारों को खरीदने से पहले अपने पसंदीदा मॉडल को चुन सके।

Mahindra Xuv400 Vs Tata Nexon रेंज
Mahindra Xuv400 टाटा की नेक्सॉन ईवी मैक्स (Nexon EV max) की तुलना में लगभग 20 किलोमीटर अधिक रेंज का दावा करती है। हालांकि, XUV400 में नेक्सॉन के मुकाबले छोटी बैटरी मिलती है, और छोटी बैटरी का दूसरा पहलू यह है कि महिंद्रा की एसयूवी XUV400 अन्य की तुलना में अधिक किफायती होगी। नेक्सॉन ईवी प्राइम (Nexon EV Prime) की रेंज को लेकर दावा किया जाता है, कि यह हाईवे पर लगभग 211 किलोमीटर और शहर में लगभग 282 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम थी। ऐसे में हम उम्मीद कर रहे हैं कि Mahindra XUV400 लगभग 350 किलोमीटर से अधिक की औसत रेंज देगी।
यह भी पढ़ें :- Mahindra Thar 5-Door की टेस्टिंग के दौरान वायरल हुई तस्वीर, लॉन्च से लेकर इंजन तक पर यहां पढ़ें पूरी डिटेल
Mahindra Xuv400 Vs Tata Nexon चार्जिंग
Mahindra XUV400 सेगमेंट में सबसे पावरफुल इलेक्ट्रिक एसयूवी होने का दावा भी करती है। Tata Nexon और XUV400 दोनों में एक पेडल ड्राइविंग की सुविधा है, जिसमें हाई लेवल की रीजनरेटिव ब्रेकिंग एक्टिव है। ये दोनों एसयूवी अलग-अलग ड्राइव मोड के साथ आती हैं। Mahindra XUV400 को 50Kwh फास्ट चार्जर के साथ 0 से 8 प्रतिशत तक सिर्फ 50 मिनट में चार्ज किया जा सकता है। जो कि अन्य टाटा नेक्सॉन और नेक्सॉन प्राइम से बेहतर है। ध्यान दें, कि नक्सॉन ईवी मैक्स 7.2 चार्जर के साथ जल्दी चार्ज करती है। चूंकि नेक्सॉन ईवी प्राइम की बैटरी छोटी है, इसलिए कम रेंज वाले चार्जिंग पॉइंट से इसे फुल चार्ज होने में सिर्फ 8.5 घंटे लगते हैं।
यह भी पढ़ें :- LML की सवारी करने को हो जाइए तैयार, 29 सितंबर को कंपनी करने जा रही है जोरदार वापसी

Mahindra Xuv400 Vs Tata Nexon कीमत
Mahindra Xuv400 Vs Tata Nexon की कीमत में कोई खास अंतर होने की संभावना नहीं है, वर्तमान में नेक्सॉन ईवी मैक्स (Nexon EV Max) की कीमत 20 लाख रुपये है,और हम अपकमिंग महिंद्रा इलेक्ट्रिक एसयूवी से भी यही उम्मीद कर रहे हैं। हालांकि, नेक्सॉन ईवी प्राइम (Nexon Ev prime) तकनीक रूप से Mahindra XUV400 का अधिक किफायती विकल्प होगा। लेकिन इसकी रेंज XUV400 के मुकाबले कम है।
यह भी पढ़ें :- Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की 7 सितंबर से शुरू हो रही हैं डिलीवरी, सिंगल चार्ज में चलता है 128km, इतनी है कीमत