Mahindra Xuv300 को वर्तमान में पेट्रोल और डीजल दोनों मोटर विकल्पों के साथ सेल किया जाता है। दोनों इंजन अपने परफॉर्मेंस में बेहतर हैं। लेकिन नए अपडेट के साथ महिंद्रा अपनी पेट्रोल मोटर को ज्यादा पॉवरफुल बना सकती है।
Mahindra Xuv300 Facelift : Mahindra XUV300 को साल 2019 में लॉन्च किया गया था। इस सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी ने भारतीय बाजार में अपनी जगह बनाने में ज्यादा समय नहीं लिया। Mahindra Xuv300 कई क्लास लीडिंग फीचर्स के साथ आती है, और यह अपने सेगमेंट की सबसे सुरक्षित कार भी है, जिसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग से नवाजा गया।
फिलहाल, महिंद्रा तेजी से अपने सभी वाहनों को अपडेट कर रही है, और अपडेटेड मॉडल्स को लोग पसंद भी कर रहे हैं। खैर, Mahindra Xuv300 को लॉन्च हुए लगभग 3 साल हो चुके हैं, और अब इस कार को एक अपडेट की जरूरत है। जिसकी महिंद्रा ने तैयारी कर ली है, और XUV300 को नए लोगो के साथ डीलर यार्ड में देखा गया है।

Mahindra Xuv300 डिज़ाइन
Mahindra Xuv300 के अपडेट में फिर से डिज़ाइन किया गया ग्रिल, रीस्टाइल्ड हेडलैम्प और टेल लैंप के साथ अलॉय व्हील का नया डिजाइन दिया जाएगा। नई एसयूवी में मिलने वाले बदलावों में सबसे अहम होगा। इसका Twin Peaks लोगो। इसके साथ ही इंटीरियर में भी नई फिनिशिंग दी जाएगी। हालांकि, इंटीरियर का लेआउट स्टाइल मौजूदा मॉडल के समान ही रहेगा।
यह भी पढ़ें :- Mahindra Thar 5-Door की टेस्टिंग के दौरान वायरल हुई तस्वीर, लॉन्च से लेकर इंजन तक पर यहां पढ़ें पूरी डिटेल
अब आप सोच रहे होंगे कि नए लोगो को जोड़ना सबसे बड़ा अपडेट कैसे हो सकता है। तो बता दें, कि महिंद्रा ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में XUV300 को बड़े टचस्क्रीन सिस्टम के साथ लॉन्च किया और भारतीय बाजार में भी टचस्क्रीन यूनिट का साइज बढ़ने की संभावना है।
यह भी पढ़ें :- LML की सवारी करने को हो जाइए तैयार, 29 सितंबर को कंपनी करने जा रही है जोरदार वापसी

Mahindra Xuv300 इंजन
Mahindra Xuv300 को वर्तमान में पेट्रोल और डीजल दोनों मोटर विकल्पों के साथ सेल किया जाता है। दोनों इंजन अपने परफॉर्मेंस में बेहतर हैं। लेकिन नए अपडेट के साथ महिंद्रा अपनी पेट्रोल मोटर को एक और पावरफुल इंजन दे सकती है। अपडेटेड इंजन 130bhp की पावर और 230nm का पीक टॉर्क देने में सक्षम होगा। जो Mahindra Xuv300 की स्पोर्टीनेस को बढ़ाएगा।
दिलचस्प बात यह है, कि नया इंजन और इंटीरियर की बड़ी स्क्रीन सिर्फ आपको टॉप वैरिएट में मिलेंगे। जबकि अन्य वेरिएंट पहले की तरह ही इंजन विकल्प के साथ जारी रह सकते हैं। वहीं इस एसयूवी के डीजल मोटर में कोई बदलाव की उम्मीद नहीं है।
यह भी पढ़ें :- Maruti Jimny 5-Door टेस्टिंग पर आई नजर, अगले साल Auto Expo में होगी लॉन्च