सूत्रों का कहना है कि इलेक्ट्रिक Mahindra XUV300 के प्रोडक्शन वर्जन का नाम बदलकर XUV400 किया जा सकता है। क्योंकि कंपनी को लगता है कि एक नए नाम के साथ XUV300 और इसके EV वर्जन के बीच अंतर कर पाना ज्यादा आसान होगा।
Mahindra Xuv300 Electric : इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में कारों की लांचिंग का सिलसिला जारी है, और अब घरेलू वाहन निर्माता Mahindra & Mahindra अपनी Electric Suv को लॉन्च करने की योजना के साथ तैयार है, कंपनी ने सोमवार को कहा कि वह अगले साल की पहली तिमाही में अपनी XUV300 एसयूवी का पूरी तरह से इलेक्ट्रिक वर्जन बाजार में लॉन्च करने की योजना बना रही है। हालांकि, कंपनी इस साल अगस्त में अपने ईवी कॉम्सेप्ट ‘Born Electric Vision’ को पेश करेगी। बता दें, Mahindra ने हाल ही में Volkswagen के साथ साझेदारी के लिए हाथ आगे बढ़ाया है, ताकि Volkswagen के मॉड्यूलर इलेक्ट्रिक ड्राइव मैट्रिक्स (एमईबी) घटकों का इस्तेमाल Mahindra की कारों में किया जा सके।
यह भी पढ़े :- Mahindra Xuv700 का चला जादू, 78 हजार लोग कर रहे डिलीवरी का इंतजार, जानिए क्या है इस एसयूवी में खास
XUV400 के नाम से होगी लॉन्च
Mahindra & Mahindra ने आज एक मीडिया सम्मेलन में आधिकारिक तौर पर घोषणा की है, कि वह 2023 की पहली तिमाही में XUV300 का ऑल-इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करेगी। सूत्रों का कहना है कि इलेक्ट्रिक Mahindra XUV300 के प्रोडक्शन वर्जन का नाम बदलकर XUV400 किया जा सकता है। क्योंकि कंपनी को लगता है कि एक नए नाम के साथ XUV300 और इसके EV वर्जन के बीच अंतर कर पाना ज्यादा आसान होगा। वास्तव में, पावरट्रेन के अलावा वेरिएंट के बीच दूसरा बड़ा अंतर लंबाई का है। Mahindra ने यह भी पुष्टि की है कि XUV300 का इलेक्ट्रिक वर्जन 4.2 मीटर लंबा होगा। जो कि स्टैंडर्ड XUV300 से 200 मिमी अधिक है।
ADAS तकनीक से हो सकती है लैस
XUV400 Mahindra के लिए एक ईवी प्लेयर के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और उम्मीद की जा रही है कि यह कार नए कनेक्टेड टेक और Adas Tech सुविधाओं के साथ आएगी। ध्यान दें, कि Mahindra ने ईवी सेगमेंट में बहुत पहले ही Reva कार के साथ शुरुआत की थी। जिसका अब उत्पादन बंद हो चुका है। वहीं eVerito अपने बहुत सीमित प्रदर्शन के साथ अपनी छाप छोड़ने में विफल रही और e2O को सख्त क्रैश मानदंडों के साथ बंद कर दिया गया। इस प्रकार भारतीय एसयूवी के लिए प्रसिद्व कंपनी Mahindra अपनी ईवी गति को बढ़ाने के लिए उत्सुक है। पिछले साल Mahindra ने 2027 तक आठ इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च करने की योजना की घोषणा भी की। जिसमें नए ‘Born Electric’ एसयूवी भी शामिल होंगे। वहीं इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने जर्मन ऑटोमेकर Volkswagen के साथ साझेदारी की घोषणा की।
यह भी पढ़े:- Affordable ADAS Cars : ये है देश की सबसे सस्ती ADAS Technology से लैस कारें, कम कीमत में बेहतर सुरक्षा !
Tata का ईवी में दबदबा
वर्तमान में Tata Motors ईवी सेगमेंट में अग्रणी है, कंपनी नेक्सॉन और टिगोर की सफलता का आंनद ले रही है, और जल्द ही अन्य रेंज के ईवी को लॉन्च करने की योजना के साथ आगे बढ़ रही है। टाटा ने हाल ही में Nexon EV Max को लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत 14.79 लाख रुपये से 19.24 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन-इंडिया) के बीच तय की गई है। इस कार को स्टैंडर्ड 30.2kWh लिथियम-आयन बैटरी के बजाय 40.5kWh के बड़े बैटरी पैक से लैस किया गया है, जो 437km की ARAI रेंज का दावा करता है। देखना होगा Mahindra की कार Tata Nexon को बाजार में टक्कर दे पाती है, या नहीं।