2023 Mahindra XUV300 Facelift को दिवाली के आसपास या अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है, और इसकी कीमत में आउटगोइंग मॉडल की तुलना में मामूली परिवर्तन देखने को मिलेंगे।
2023 Mahindra XUV300 Facelift : देश की दिग्गज कार मेकर कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा इन दिनों अपने लाइनअप को अपडेट को कर रही है, एक के बाद एक लगातार महिंद्रा की एसयूवी नया रूप ले रही हैं, जिसमें अब सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Mahindra XUV300 शामिल होने जा रही है। XUV300 कंपनी का सेगमेंट में सबसे हॉट प्रोडक्ट है। आइए विस्तार से बताते हैं, इस कार पर मिलने वाले अपडेट की डिटेल :
यह भी पढ़ें :- Mahindra XUV400 Electric भारत में 6 सितंबर के होगी लॉन्च, Nexon EV को मिलेगी कड़ी टक्कर

Mahindra XUV300 डिजाइन
2023 Mahindra XUV300 फेसलिफ्ट को हाल ही में नासिक के आसपास देखा गया है, जिसमें इसका फ्रंट एंड पूरी तरह से कवर था। जाहिर है, कि नई ग्रिल के साथ कंपनी इसमें अपने नए ट्विन पीक्स लोगो का इस्तेमाल करेगी। तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है, कि कंपनी इसके फ्रंट में बड़े बदलाव करेगी और बॉडी के बाकी हिस्सों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
यह भी पढ़ें :- दुनिया की इस सबसे महंगी कार ने ली 84 लोगों की जान, जानिए क्यों रखती है, सबसे महंगी कार होने का खिताब
Mahindra XUV300 में मौजूदा मॉडल की तरह प्रोजेक्टर हेडलाइट यूनिट्स मिलती हैं और साथ ही इसकी ग्रिल और लोअर एयर डैम पोजिशनिंग में भी बदलाव नहीं मिलते हैं। यहां तक कि फॉग लैंप और डीआरएल भी समान है। यानी SUV के डिजाइन में सिर्फ नया लोगो नई ग्रिल और नए 17 इंच के अलॉय व्हील डिज़ाइन देखने को मिलेंगे।

Mahindra XUV300 फेसलिफ्ट में सफेद रूफ के साथ एक नया गहरा नीला कलर ऑप्शन भी शामिल किया जाएगा। नए मॉडल पर सबसे दिलचस्प है, इसकी T-GDI बैजिंग। जिसका मतलब है, कि नई एसयूवी मौजूद मॉडल की तुलना में बहुत अधिक धमाके के साथ आएगी। ध्यान दें, कि T-GDI इंजन को पहली बार 2020 ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था। जिसे एक नए स्पोर्ट्स वेरिएंट पर स्लॉट किया गया। हालांकि, कोविड के चलते यह भारत में लॉन्च नहीं हो सका।
Mahindra Xuv300 पहले से ज्यादा पावरफुल
नए टर्बो बैज का मतलब है, कि इंजन मैपिंग को कंपनी ने अपडेट किया है, और इसके पावर आउटपुट में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नतीजतन, नया मॉडल 130bhp की पावर और 230nm का टार्क बनाता है, जो आउटगोइंग मॉडल की तुलना में 20 बीएचपी और 30 एनएम अधिक है। इस इंजन को 6-स्पीड MT गियरबॉक्स और 6-स्पीड AMT से जोड़ा जाएगा।
फिलहाल, डीजल इंजन पर कोई अपडेट नहीं है। लॉन्च की बात करें तो 2023 Mahindra XUV300 Facelift को दिवाली के आसपास या अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है, और इसकी कीमत में आउटगोइंग मॉडल की तुलना में मामूली परिवर्तन देखने को मिलेंगे।
यह भी पढ़ें :- देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली MPV का बंद हुआ डीजल मॉडल! मांग बढ़ी तो कंपनी को हुई परेशानी