Thursday, March 28, 2024

Mahindra की Electric Cars में लगेंगी LG की बैटरी, डील पर दोनों कंपनियों ने किए साइन

महिंद्रा एसयूवी सेगमेंट में अग्रणी है, कंपनी ने हाल ही में स्कोर्पियो एन को लॉन्च किया है, वहीं XUV700 की डिलीवरी का इंतजार आज भी हजारों लोग कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक महिंद्रा के पास XUV700 के लगभग 80,000 आर्डर लंबित हैं।

देश की दिग्गज कार कंपनी Mahindra अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV, XUV400 को सितंबर में लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है, और लॉन्च से पहले इस SUV के बारे में एक महत्वपूर्ण जानकारी लीक हो गई है। कहा जा रहा है, कि इलेक्ट्रिक XUV400 में LG एनर्जी सॉल्यूशन के बैटरी पैक का इस्तेमाल किया जाएगा। बता दें, एलजी एनर्जी सॉल्यूशन एलजी केम की एक सहायक कंपनी है। एलजी भारतीय घरों में एक जाना-पहचाना नाम है क्योंकि कंपनी पहले से ही देश में घरेलू उपकरणों और इलेक्ट्रिक सामान सेल करती है। रिपोर्ट के मुताबिक महिंद्रा ने 2018 में एलजी केम के साथ निकल, कोबाल्ट और मैंगनीज रसायन पर बेस्ड लिथियम-आयन बैटरी की आपूर्ति के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

यह भी पढ़ें :- Maruti Grand Vitara दो वैरिएंट में होगी लॉन्च, मिलेगा 25kmpl का माइलेज, लॉन्च से पहले लीक हुई डिटेल

Mahindra XUV400

लॉन्च और डिलीवरी पर डिटेल

न सिर्फ बैटरी पर अपडेट आया बल्कि महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार की डिलीवरी टाइमलाइन भी सामने आई है। जैसा कि हमनें बताया कि महिंद्रा अपनी इलेक्ट्रिक कार को सितंबर में लॉन्च करेगी। जिसकी डिलीवरी अक्टूबर से शुरू होने की संभावना है। महिंद्रा पहले ही ईवी सेगमेंट में अपने हाथ आजमा चुकी है, हालांकि, कंपनी की REVAi, e2o और eVerito को कोई खास सफलता नहीं मिली। लेकिन एक बार फिर कंपनी XUV400 के साथ तैयार है। दिलचस्प बात यह है, कि आगामी ईवी की लंबाई मौजूदा XUV300 की लंबाई 4-मीटर तक सीमित नहीं होगी, बल्कि लगभग 4.2 मीटर लंबी होगी।

महिंद्रा एसयूवी सेगमेंट में अग्रणी है, कंपनी ने हाल ही में स्कोर्पियो एन को लॉन्च किया है, वहीं XUV700 की डिलीवरी का इंतजार आज भी हजारों लोग कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक महिंद्रा के पास XUV700 के लगभग 80,000 आर्डर लंबित हैं। लगातार अपनी एसयूवी सेगमेंट में धाक जमाने को तैयार महिंद्रा इस इलेक्ट्रिक एसयूवी XUV400 में सेगमेंट में पहली बार एडीएएस फीचर्स की भी पेशकश कर सकती है। ध्यान दें, किे एंट्री लेवल ईवी सेगमेंट में वर्तमान में सिर्फ दो कारें टाटा टिगोर ईवी और नेक्सॉन ईवी मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें :- Tata Nexon Electric Car के मालिक ने बताई बैटरी की कोस्ट, इतने किमी चलाने के बाद 7 लाख में होगी रिप्लेस

Mahindra XUV400

भारत में सिर्फ 1 प्रतिशत ईवी सेल

इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री भारत में सभी वाहनों की बिक्री का केवल 1 प्रतिशत है, लेकिन सरकार 2030 तक इसे बढ़ाकर 30 प्रतिशत करने पर जोर दे रही है। न सिर्फ केंद्र सरकार बल्कि राज्य सरकारें भी ईवी को बढ़ावा देने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए सब्सिडी का लाभ दे रही हैं। ताकि ग्राहकों को इलेक्ट्रिक वाहनप खरीदनें के लिए आकर्षित किेया जा सके। एलजी के साथ महिंद्रा के आपूर्ति सौदे पर यह चर्चा महिंद्रा द्वारा अपने ‘बॉर्न इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म’ के लिए एमईबी आर्किटेक्चर से घटकों का उपयोग करने के लिए फॉक्सवैगन के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर करने के कुछ ही महीनों बाद आई है। इसमें इलेक्ट्रिक मोटर्स, बैटरी सिस्टम घटकों और बैटरी सेल भी शामिल हो सकते हैं।

Mahindra Thar

नोट :- महिंद्रा ने पिछले हफ्ते ब्रिटिश इंटरनेशनल इनवेस्टमेंट से अपनी नई ईवी यूनिट के लिए 9.1 अरब डॉलर के मूल्यांकन पर 25 करोड़ डॉलर जुटाए थे, और ऑटोमेकर की योजना अगले कुछ वर्षों में पांच इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च करने की है, जिसकी शुरुआत सितंबर में XUV400 से होगी। कंपनी का लक्ष्य मार्च 2027 तक अपने ईवी लाइनअप से कुल वार्षिक एसयूवी बिक्री में 30% या लगभग 200,000 इकाइयों का योगदान करने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें :- Toyota Land Cruiser Lc300 पहली बार सड़कों पर फर्राटे भरती आई नजर, लग्जरी कारों को कर देगी फेल!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

4 + eight =

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments