Friday, September 22, 2023

इन तीन कारों को खरीदने के लिए करना पड़ेगा सालों का इंतजार, बुक करने से पहले चेक कर लें लिस्ट

Mahindra Scorpio-N का टॉप Z8L वेरिएंट 20 महीने के इंतजार के बाद लिया जा सकता है। बता दें, कि नई स्कॉर्पियो एन की डिलीवरी 26 सितंबर 2022 से शुरू कर दी गई है। कंपनी पहले ही बता चुकी है कि टॉप Z8L वेरिएंट को प्राथमिकता के आधार पर डिलीवर किया जाएगा।

Highest Waiting Period Cars in 2022 : भारत में कारों को खरीदने से पहले आज कीमत के साथ वेटिंग पीरियड भी देखा जाता है, कुछ एसयूवी ऐसी हैं, जिन्हें बुक करने के बाद आपको दो साल तक इंतजार करना पड़ सकता है। यदि आप इस त्योहारी सीजन में कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपको वैश्विक चिप की कमी के कारण अधिक इंतजार करना पड़ सकता है। सेमीकंडक्टर्स की सीमित आपूर्ति और कारों की लगातार बढ़ती मांग ने ऑटोमोबाइल उद्योग को काफी प्रभावित किया है।

महिंद्रा स्कॉर्पियो एन (Mahindra Scorpio-N), महिंद्रा थार(Mahindra Thar), महिंद्रा एक्सयूवी700 (Mahindra XUV700), हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) और किआ कैरेंस (Kia Carens) जैसे कुछ लोकप्रिय मॉडल काफी लंबे वेटिंग पीरियड के साथ ब्रिकी पर हैं। आइए आपको बताते हैं, उन तीन कारों के बारे में जो सबसे ज्यादा वेटिंग पीरियड पर है।

Kia Carens
Kia Carens
Tata Intra V50 Pickup Review

Mahindra Scorpio-N AWD AT

महिंद्रा स्कॉर्पियो एन वर्तमान में 2 साल की प्रतिक्षा अवधि पर है, हालांकि, इसके केवल Z8 और Z6 वेरिएंट पर दो साल कर प्रतीक्षा अवधि है। Mahindra Scorpio-N का रेंज टॉपिंर्ग Z8L वेरिएंट 20 महीने के इंतजार के बाद लिया जा सकता है। बता दें, कि नई स्कॉर्पियो एन की डिलीवरी 26 सितंबर 2022 से शुरू कर दी गई है। कंपनी पहले ही बता चुकी है कि टॉप Z8L वेरिएंट को प्राथमिकता के आधार पर डिलीवर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : Jawa 42 Bobber : भारत में लॉन्च हुई नई मोटरसाइकिल, नए इंजन के साथ ज्यादा पावरफुल और इतनी है कीमत

Mahindra Xuv700

वर्तमान में Mahindra Xuv700 की प्रतीक्षा अवधि 16 महीने तक है, जो वैरिएंट के आधार पर अलग अलग है। इसके MX, AX3 और AX5 पेट्रोल वेरिएंट को 2 से 3 महीने के भीतर डिलीवर करने का वादा किया जा रहा है। वहीं डीजल मॉडल के लिए आपको 10 महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है। बता दें, पूरी तरह से लोडेड AX पेट्रोल और डीजल वेरिएंट की प्रतीक्षा अवधि 15 महीने तक है। इसलिए इस कार को हमनें सबसे ज्यादा वेटिंग पीरियड की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रखा है।

यह भी पढ़ें : Bajaj Pulsar रेंज में लॉन्च होने जा रहा है नया मॉडल, टेस्टिंग पर नजर आकर मचाई हचलच

Mahindra XUV700
Mahindra XUV700

Kia Carens

कॉम्पैक्ट एमपीवी सेगमेंट में किआ की कैरेंस ने काफी लोकप्रियता हासिल की है, कैरेंस को खरीदारों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। कहा जाता है कि इसका टॉप एंड प्रेस्टीज प्लस और लक्ज़री प्लस DCT AMT वेरिएंट 8 महीने तक की प्रतीक्षा अवधि पर है, और 1.4L टर्बो पेट्रोल वेरिएंट की वेटिंग पीरियड 5 से 6 महीने तक बताया जा रहा है। इसके अलावा इस एमपीवी के सभी डीजल वेरिएंट 8 से 9 महीने की वेटिंग पीरियड के साथ आते हैं।

यह भी पढ़ें :- Airbag Rule : 1 अक्टूबर से नहीं लागू होगा कारों में 6 एयरबैग देने का नियम, 1 साल के लिए टली बात

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

17 − two =

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments