Wednesday, December 6, 2023

Kia ने कर दिया सबको फेल, 3 साल में बेचीं 5 लाख कारें, Seltos, Sonet और Carens का चला जादू

कंपनी का कहना है, कि भारत उनके लिए एक प्राथमिकता वाला बाजार बना हुआ है, और इसलिए पांच में से तीन उत्पाद न केवल स्थानीय रूप से निर्मित होते हैं बल्कि विभिन्न वैश्विक बाजारों में भी देश से निर्यात किए जाते हैं।

किआ इंडिया को देश में एंट्री किए कुछ ही साल हुए हैं, और कंपनी लगातार देश की टॉप 5 बेस्ट सेलिंग कार कंपनियों की सूची में बनी हुई है। किआ इंडिया ने आज अपनी 5 लाख यूनिट की बिक्री मील का पत्थर हासिल कर लिया है, और महज 3 साल के समय में 5 लाख यूनिट बेचने की यह​ उपलब्धि काफी सराहनीय है। जिसकी विस्तार से रिपोर्ट भी किआ ने साझा की है। तो आइए बताते हैं, कौन सी कारें रही किआ की हिट।

कैरेंस लॉन्च के बाद से ही हिट

कंपनी की सेल में सबसे बड़ा योगदान कैरेंस का है, जिसे इस साल के शुरुआत में लॉन्च किया गया था। कैरेंस की लॉन्च के बाद एक लाख यूनिट की बिक्री सिर्फ 4 से 5 महीनों से भी कम समय में हुई। वहीं सोनेट और कैरेंस की बिक्री में जबरदस्त उछाल के साथ सेल्टॉस वाहन निर्माता का बेस्टसेलर प्रोडक्ट है। वैश्विक सेमीकंडकटर चिप की कमी के चलते किआ कैरेंस का वेटिंग पीरियढ 1.5 साल तक पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें :- Tata Nexon EV Prime मॉडल भारत में लॉन्च, मौजूदा मालिकों को भी मिलेगा सॉफ्टवेयर अपडेट, जानिए प्रोसेस और कीमत सहित पूरी डिटेल

Kia Sonet
Kia Sonet

भारत से अन्य देशों में निर्यात

भारतीय बाजार में अपने मजबूत प्रदर्शन के साथ कंपनी अब किआ कॉर्पोरेशन की वैश्विक बिक्री में 6 प्रतिशत से अधिक का योगदान करती है। कंपनी का कहना है, कि भारत उनके लिए एक प्राथमिकता वाला बाजार बना हुआ है, और इसलिए पांच में से तीन उत्पाद न केवल स्थानीय रूप से निर्मित होते हैं बल्कि विभिन्न वैश्विक बाजारों में भी देश से निर्यात किए जाते हैं।

सेल्टॉस का चल रहा जादू

किआ ने सेल्टोस के लॉन्च के साथ अपनी भारतीय शुरुआत की और अब देश में सेल्टोस फेसलिफ्ट लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। नई सेल्टोस फेसलिफ्ट के टेस्टिंग म्यूल कोहाल ही में देखा गया था और इसमें खरीदारों के लिए अपडेट की एक लंबी सूची भी शामिल होगी। सेल्टोस फेसलिफ्ट 2022 के अंत में अपनी वैश्विक शुरुआत करेगा, और भारत में लॉन्च ऑटो एक्सपो 2023 में होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें :- कल लॉन्च होगा Ather 450X का ज्यादा रेंज देने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर, बड़ी बैटरी के साथ बढ़ जाएगी कीमत

Kia Seltos
Kia Seltos

इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में भी किआ

ईवी सेगमेंट में अपनी मौजूदगी दर्ज करते हुए कंपनी ने हाल ही में EV6 को लॉन्च किया। हालांकि, इस कार की देश में सिर्फ 100 यूनिट की जाएंगी। लेकिन इसे लॉन्च से पहले ही 300 के आसपास बुकिंग मिल चुकी थीं। कुंपनी ने ईवी6 की लॉन्च के बाद 150kWh के सबसे फास्ट पैसेंजर वाहन चार्जर को भी स्थापित किया है।

Kia Carens
Kia Carens

Kia ने हरियाणा के गुड़गांव में भारत का सबसे तेज इलेक्ट्रिक वाहन चार्जर लगाया है। इसे किआ की आधिकारिक डीलरशिप ढींगरा किआ, गुड़गांव में स्थापित किया गया है, और कंपनी अगस्त 2022 तक 12 भारतीय शहरों में ऐसे 15 सुपरफास्ट इलेक्ट्रिक वाहन चार्जर स्थापित करने का दावा कर रही है। ध्यान दें, कि 150 kW की क्षमता के साथ यह DC EV चार्जर 42 मिनट से भी कम समय में Kia EV6 को 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज करता है।

यह भी पढ़ें :- Maruti ने इस माइक्रो एसयूवी का लॉन्च किया नया मॉडल, एक लीटर पेट्रोल में चलेगी 25kmpl, सुरक्षा भी हुई बेहतर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

8 + 8 =

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments