Sunday, September 24, 2023

Jawa 42 Bobber : भारत में लॉन्च हुई नई मोटरसाइकिल, नए इंजन के साथ ज्यादा पावरफुल और इतनी है कीमत

Jawa 42 Bobber को मामूली कीमत अंतर के साथ तीन रंग विकल्प मिलते हैं। मिस्टिक कॉपर जिसकी कीमत 2,06,500 रुपये, मूनस्टोन व्हाइट 2,07,500 रुपये और जैस्पर रेड डुअल टोन 2,09,187 रुपये तय की गई है।

Jawa 42 Bobber Motorcycle Launched : क्लासिक लीजेंड्स द्वारा जावा पुराने ब्रांड को फिर से भारत में वापस लाने में सफल रही है। बीते साल जावा ने भारत में सिंगल सीटर पेराक बॉबर (Jawa Perak) मोटरसाइकिल लॉन्च की थी। जो दिखने में काफी स्टाइलिश थी। अब भारत में जावा 42 बॉबर (Jawa 42 Bobber) को लॉन्च कर दिया गया है, और इसकी कीमत 2,06,500 रुपये दिल्ली एक्स-शोरूम है।

जावा 42 बॉबर (Jawa42 Bobber) में कंपनी का मूल डिजाइन दिखाई देता है। हालांकि, बॉबर बनाने के लिए 42 के लुक्स को पूरी तरह से बदल दिया है। इसमें एक नया राउंड हेडलैंप, इंडिपेंडेंट क्लॉक कंसोल, एक नया हैंडलबार, एक नया फ्यूल टैंक और पूरी तरह से डिज़ाइन की गई नई सीट मिलती है।

Jawa 42 Bobber
Jawa 42 Bobber
Ola S1 Pro Owner Review (2300km in 1 Month)

स्टाइल को बढ़ाने के लिए इसके व्हीलबेस को भी बढ़ाया गया है, और नए फेंडर के साथ बॉबर बाइक तैयार की गई है। बॉबर 42 के फेंडर और कुछ साइड पैनल ग्लॉस ब्लैक में फिनिश किए गए हैं, और इंजन बे 42 वर्जन 2.1(Jawa 42 2.1) की तरह मैट ब्लैक में फिनिश किया गया है। इस बाइक को मामूली कीमत अंतर के साथ तीन रंग विकल्प मिलते हैं। मिस्टिक कॉपर जिसकी कीमत 2,06,500 रुपये, मूनस्टोन व्हाइट 2,07,500 रुपये और जैस्पर रेड डुअल टोन 2,09,187 रुपये तय की गई है।

यह भी पढ़ें : Royal Enfied जैसी बाइक्स को टक्क्कर देने आ रही है यह धांसू मोटरसाइकिल BSA, लॉन्च पर आया अपडेट

जावा 42 बॉबर (Jawa 42 Bobber) में आपको Jawa 42 की तरह अलॉय व्हील नहीं मिलते हैं, इसके बजाय 42 बॉबर में ट्यूब टायर्स के साथ स्पोक व्हील्स मिलते हैं। जावा 42 बॉबर में पीछे के फेंडर पर एक छोटा सामान रैक, एक नई 2-वे एडजेस्टेबल सीट मिल जाती हैं जावा का दावा है कि सवार को बेहतर आराम प्रदान करने के लिए इसके सस्पेंशन सेटअप में बदलाव किए गए हैं, और राईडर को बेहतर अनुभव देने के लिए एबीएस कैलिब्रेशन पर भी काम किया गया है।

यह भी पढ़ें : Ola Electric के सीईओ Bhavish को Twitter पर लोगों ने किया ट्रोल, बोले एक्सेसरीज़ के रूप में fire extinguisher भेज दो

Jawa 42 Bobber
Jawa 42 Bobber

इसके इंजन की बात करें तो जावा 42 बॉबर (Jawa 42 Bobber) में एक बड़ा 334cc का इंजन दिया गया है, जो Jawa Perak को भी पावर देता है। जावा 42 बॉबर में मिलने वाला इंजन 30.64 पीएस की पावर और 32.74 एनएम का टार्क बनाता है, और इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जाता है। जावा 42 बॉबर (Jawa 42 Bobber) की अगर आप टेस्ट राइड लेना चाहते हैं। हैं, तो यह अगले सप्ताह में किसी भी समय शुरू होने वाली हैं।

यह भी पढ़ें :- Maruti Jimny 5-Door टेस्टिंग पर आई नजर, अगले साल Auto Expo में होगी लॉन्च

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

19 + 3 =

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments