Saturday, June 10, 2023

Kia EV6 and Hyundia Ioniq 5 दो इलेक्ट्रिक कार भारत में जल्द होंगी लॉन्च, मिलेगी इतनी रेंज

मई 2022 में हुंडर्ड और Kia दोनों दक्षिण कोरियाई कार मेकर अपनी इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च करने की घोषणा कर चुकी हैं, जहां एक तरफ किआ ईवी6 के लिए 26 मई से बुकिंग शुरू हो रही हैं, वहीं हुंडई की Ioniq 5 को जून में उतारा जा सकता है।

Hyundai Ioniq 5 Vs Kia EV6 : भारत का इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट इन दिनों तेजी से आगे बढ़ रहा है, एक के बाद एक कार निर्माता इस दिशा में अपने कदम बढ़ा रहे हैं। हमारे पास वर्तमान में Tata Nexon, Tigor, Kona और एमजी ZS EV 4 ऐसी कारें हैं, जो ईवी सेगमेंट को संभाले हुए हैं। हालांकि ये 4 गाड़ियां देश में ईवी के बारे में लोगों की सोच बदलने के लिए काफी नहीं हैं,क्योंकि जब तक ग्राहकों के पास विकल्प नहीं होंगे। तब तक इस सेगमेंट की ब्रिकी नहीं बढ़ेगी। साल 2022 में इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में कई वाहन निर्माता कंपनियां अपनी कारों को लॉन्च करने के लिए कमर कस रही हैं, और इस दौड़़ में Hyundai Ioniq 5 और Kia EV6 सबसे पहले आ रही हैं। मई 2022 में हुंडर्ड और किआ दोनों दक्षिण कोरियाई कार मेकर अपनी इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च करने की घोषणा कर चुकी हैं, जहां एक तरफ किआ ईवी6 के लिए 26 मई से बुकिंग शुरू हो रही हैं, वहीं हुंडई की Ioniq 5 को जून में उतारा जा सकता है। अब दोनों कारों में क्या खास होगा कैसे विदेशी बाजारों में ये लोगों के दिलों पर छाई हुई हैं, आइए बताते हैं।

कब होगी लॉन्च

हुंडई ने पुष्टि की है कि वह 2022 की दूसरी छमाही में अपनी बियॉन्ड मोबिलिटी के तहत भारत में ऑल-इलेक्ट्रिक Ioniq 5 लॉन्च करेगी। बता दें, कि कोरियाई कार निर्माता ने भारत में अपनी बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन रेंज में 2028 तक छह मॉडलों को लॉन्च करने की घोषणा की है, और Ioniq 5 इस सूची की पहली कार है। Ioniq 5 को 2022 वर्ल्ड कार ऑफ द ईयर अवार्ड दिया गया और इसके चलते इस कार का भारत में आगमन ज्यादा दिलचस्प है। Hyundai Ioniq 5 E:GMP प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जो दो बैटरी पैक 58kWh और 77.4kWh के साथ आती है। Ioniq 5 हुंडई के स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म पर आधारित है जिसे E-GMP (इलेक्ट्रिक ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म) कहा जाता है, और यह कार निर्माता का पहला ग्राउंड-अप EV है जो बैटरी और इलेक्ट्रिक मोटर्स के आसपास बनाया गया है। किआ ईवी 6 का कंपनी ने हाल ही में एक छोटा टीज़र जारी किया है। यह पहले ही घोषित किया जा चुका था कि किआ की EV6 देश में सीमित संख्या में ब्रिकी पर होगी। रिपोर्ट की मानें तो कंपनी इस कार की कुल 100 इकाइयों को सीबीयू के रूप से लॉन्च करेगी। Hyundai Ioniq 5 और किआ ईवी6 में समान बैटरी पैक 58kWh और 77.4kWh का विकल्प प्रदान किया जाता है। जिसके चलते इनकी रेंज और चार्जिंग समय में कोई खास अंतर नहीं है।

सिंगल चार्ज में चलेगी 500किमी की रेंज

जैसा कि हमनें बताया कि Hyundai Ioniq 5 को दो पावरट्रेन विकल्पों के साथ पेश किया जाता है। इसमें पहला सिंगल-मोटर लेआउट है जो 169hp की पावर और 350Nm का टार्क पैदा करता है, और यह बैटरी पैक रियर व्हील पर ड्राइव पर चलता है। इसके हाई ट्रिम में एक डुअल-मोटर, ऑल-व्हील-ड्राइव लेआउट मिलता है, जो संयुक्त रूप से 325hp की पावर और 605Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। वहीं इसका 77.4kWh बैटरी पैक 502km (WLTP चक्र) और 58kWh बैटरी पैक 385km तक की रेंज की पेशकश करता है। इसके साथ ही इस कार में 800V बैटरी तकनीक है जो अल्ट्रा-रैपिड चार्जिंग की क्षमता की अनुमति देती है, इसके प्रयोग से Ioniq 5 220kW DC चार्जर का उपयोग करके केवल 18 मिनट में 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है। EV6 में दो 12.3-इंच स्क्रीन, एक फ्लोटिंग सेंटर कंसोल, एयर कंडीशनिंग के लिए टच-कैपेसिटिव स्विच और एक वायरलेस फोन चार्जर मिलता है। बता दें, कि किआ पहले से ही अंतरराष्ट्रीय-स्पेक EV6 के साथ ऐसी बहुत सारी सुविधाएँ प्रदान करता है, जिनके साथ अगर इस कार को भारत में लॉन्च किया जाएगा। तो ये सेगमेंट में पहली बार होंगी। फिलहाल लॉन्च होने पर किआ EV6 और Ioniq 5 का इस सेगमेंट में कोई सीधा प्रतिद्वंदी नहीं होगा। दोनों कारों के इस त्योहारी सीजन के दौरान या इस साल के अंत तक ब्रिकी पर जाने की संभावना है। Hyundai की Kona EV के विपरीत, Ioniq 5 को लागत को नियंत्रण में रखने के लिए भारत में असेंबल किए जाने की संभावना है। वहीं Kia EV6 को सीबीयू के तहत भारत में बेचा जाएगा। यानी किआ ईवी6 की तुलना में Hyundai Ioniq 5 लॉन्च होने पर किफायती होगी।

दिलचस्प होगा डिजाइन

Ioniq 5 का अन्य पेट्रोल/डीजल कारों के साथ इसका कोई संबंध नहीं है। यह एक बड़ी एसयूवी है, लेकिन एक दिलचस्प क्रॉसओवर के आकार की है, इसके खास दिखने वाले डीआरएल और पिक्सलेटेड हेडलैंप दिए गए हैं, वहीं फ्लश डोर हैंडल और 20 इंच के एलॉय व्हील के साथ इसे हुंडई की अन्य कारों से अलग तरीके से डिजाइन किया गया है। कार में अधिक लेगरूम के लिए एक सपाट फर्श है और इसमें 3,000 मिमी का विशाल व्हीलबेस मिलता है। सेंटर कंसोल भी अधिक स्थान के लिए आगे/पीछे स्लाइड किया जा सकता है। बता दें, हुंडई ना सिर्फ Ioniq 5 बल्कि Kona Electric फेसलिफ्ट को भी 2022 में लॉन्च करेगी। वहीं कार निर्माता भारत के लिए एक मास-मार्केट इलेक्ट्रिक वाहन विकसित कर रहा है जो कि 2024 में पेश किया जाएगा।

EV6 के बाहरी डिज़ाइन पर आगे के छोर पर V-आकार की दिन के समय चलने वाली रोशनी और पीछे की ओर एक पूर्ण-लंबाई वाली लाइट बार है। इसके क्रॉसओवर लुक में रूफ-माउंटेड स्पॉइलर और बूट पर सेकेंडरी डकटेल के आकार का स्पॉइलर भी दिया गया है। डिजाइन की अन्य हाइलाइट्स में फुल-एलईडी हेडलैंप, डायनेमिक टर्न सिग्नल, फ्लश डोर हैंडल और बड़े अलॉय व्हील शामिल हैं। फिलहाल दोनों कारों की कीमत को लेकर कुछ खबर नहीं है, लेकिन इतना जरूर है, कि दोनों ईवी में मिलने वाले हाई टेक फीचर्स और शानदार रेंज के चलते इनकी कीमत 50 लाख से अधिक होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

5 + 20 =

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments