Saturday, June 10, 2023

Car Sales June 2022 : ताबडतोड़ बिकी मारुति की जून में गाड़ियां, Mahindra और Tata नहीं आई लोगों को पसंद

इस साल Maruti Suzuki ने सेलेरिया,वैगनआर, अर्टिगा, बेलेना और अब ब्रेज्जो का एक बड़ा अपडेट दे दिया है। अपने लाइनअप को अपडेट करने का मुनाफा कंपनी की सेल में साफ तौर पर देखा जा रहा है, और ब्रिकी के 1 लाख से ज्यादा नंबर के साथ Maruti आज भी देश की सबसे ज्यादा कारों को सेल करने वाली कंपनी है।

Car Sales June 2022 : साल 2022 कार बाजार में काफी हलचल पैदा कर रहा है, वाहनों की मांग में जबरदस्त इजाफे के साथ कुछ कारों का वेटिंग पीरियड 1 साल तक पहुंच गया है। वहीं वाहन निर्माताओं ने जून 2022 के महीने के जो बिक्री आंकड़े जारी किए हैं। उनमें लगभग सभी कार कंपनियों की सेल में उछाल देखा गया है। जून में Maruti Suzuki को छोड़कर अधिकांश वाहन निर्माताओं ने पिछले महीने काफी अच्छी संख्या में अपनी कारों को सेल किया है, और कुछ दिग्गजों को मानना है, कि वाहनों की डिमांड अगले कुछ महीने तक ऐसे ही रहने वाली है।

यह भी पढ़ें :- सुजुकी ने भारत में लॉन्च की अपनी सबसे महंगी बाइक, कीमत इतनी की खरीदने में निकल जायेंगे पसीने!

Maruti Ciaz

Maruti Suzuki ने बेच दी लाखों गाड़ियां

जून 2022 के महीने में मारुति सुजुकी की बाजार हिस्सेदारी 38.24 फीसदी है, और कंपनी ने साल-दर-साल 1.28 फीसदी की गिरावट दर्ज की है। Maruti Suzuki ने जून 2022 में 1,22,685 यूनिट सेल की हैं, जो बीते साल जून से सिर्फ 2,000 यूनिट कम है। दिलचस्प बात यह है, कि मारुति लगाातर अपनी कारों को अपडेट कर रही है।

इस साल कंपनी ने सेलेरिया,वैगनआर, अर्टिगा, बेलेना और अब ब्रेज्जो का एक बड़ा अपडेट दे दिया है। अपने लाइनअप को अपडेट करने का मुनाफा कंपनी की सेल में साफ तौर पर देखा जा रहा है,और ब्रिकी के 1 लाख से ज्यादा नंबर के साथ मारुति आज भी देश की सबसे ज्यादा कारों को सेल करने वाली कंपनी है।

यह भी पढ़ें :- 2022 Maruti Brezza Top 5 Things : पहले से प्रीमियम हुई यह एसयूवी, 20.15kmpl माइलेज के साथ मिला सनरूफ का फीचर

Hyundai Venue 2022

Hyundai और Tata में काटें की टक्कर

दूसरे स्थान पर हुंडई 15.27% बाजार हिस्सेदारी के साथ मौजूद है। हुंडई ने इस महीने टाटा मोटर्स को पछाड़कर दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 15.27 फीसदी है, जो सालाना आधार पर 21 फीसदी की वृद्धि दिखाती है। ध्यान दें, कि हुंडई ने जून 2022 में 49,001 कारें बेचीं, जबकि पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने 40,496 कारें बेची थीं।

वहीं तीसरे नंबर पर सबसे ज्यादा कार सेल करने वाली कंपनी टाटा मोटर्स है, टाटा ने जून 2022 में 45,000 यूनिट सेल की ​हैं। वहीं कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में 24,110 कारों की बिक्री की थी। यानी टाटा ने साल-दर-साल बिक्री में 87.46 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।

यह भी पढ़ें :-लॉन्च से पहले ही लीक हो गई इस मिनी एसयूवी की कीमत, Tata Punch से होगी आमने-सामने की टक्कर

Tata Altroz

चौथे और पांचवे नंबर पर Mahindra और Kia

महिंद्रा ने सालाना आधार पर 58.93 फीसदी की बिक्री वृद्धि दर्ज की है, और इसी के साथ कंपनी ने जून 2022 में 26,880 वाहन बेचे, जबकि पिछले साल इसी महीने में महिंद्रा ने 16,913 वाहनों को सेल किया था। भारत में एंट्री के कुछ ही सालों में किआ मोटर इंडिया ने एक मुकाम हासिल कर लिया है। किआ जून 2022 में 24,024 यूनिट्स की बिक्री के साथ 5वें स्थान पर है, जबकि पिछले साल इसी महीने में किआ ने 15,015 यूनिट्स की बिक्री की थी। यानी किआ ने साल-दर-साल बिक्री में 60 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है।

जून के ब्रिकी चार्ट पर Toyota ने छठां स्थान हासिल किया है, जून 2022 में टोयोटा ने 16,512 यूनिट्स की बिक्री की, जबकि पिछले साल इसी महीने में जापानी कार निर्माता ने 8,798 यूनिट्स की बिक्री की थी। बता दें, हाल ही में टोयोटा ने अपनी कारों की कीमत में भी भारी इजाफा किया है, जिसके चलते कंपनी की सबसे लोकप्रिय एसयूवी Fortuner की कीमत करीब 1.14 लाख रुपये बढ़ गई है।

नोट महीने दर महीने वृद्धि की बात करें तो Honda और VW को छोड़कर लगभग हर कंपनी की ब्रिकी में इजाफा देखा गया है, और इनमें से सबसे उल्लेखनीय है, Jeep India जिसने 111.53% की ब्रिकी में बढ़त देखी है। खैर,साल 2022 के हर महीन में कार निर्माताओंं ने इजाफा दर्ज किया है,वाहनों की बढ़ती डिमांड के चलते कार कंपनियां कीमत में इजाफा करने में भी संकोच नहीं कर रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

4 + 16 =

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments