Sunday, September 24, 2023

Car Brake Problem : कार के ब्रेक में आ रही हैं ये 5 समस्याएं, तो तुरंत करें समाधान, वरना हो सकता है हादसा

अगर आप भी ब्रेक को लेकर लापरवाही करते हैं, तो हम आपको यहां बताने जा रहे हैं, ब्रेक से जुड़ी 5 समस्याओं की जानकारी। जिन्हें आपको नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए।

5 Car Brake Problems : जब हम लंबे समय तक कार या बाइक चलाते हैं, तो उसमें कई तरह की समस्याएं सामने आती हैं, और अगर आप भी कार या बाइक के मालिक हैं, तो आपके वाहन में ब्रेक कितने महत्वपूर्ण हैं, ये आप जानते होंगे। बहुत से लोग या कार मालिक ब्रेक से मिलने वाले कुछ छोटे संकेतों को नज़रअंदाज कर देते हैं, जो बाद में एक बड़ी दुर्घटना का रूप ले लेते हैं। कार के ब्रेक को किसी भी अन्य हिस्से की तरह एक अंतराल के बाद मरम्मत की जरूरत होती है। खैर, अगर आप भी ब्रेक को लेकर लापरवाही करते हैं, तो हम आपको यहां बताने जा रहे हैं, ब्रेक से जुड़ी 6 समस्याओं की जानकारी। जिन्हें आपको नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए।

यह भी पढ़ें :- भुल जाएंगे बुलेट की सवारी , Royal Enfield लेकर आ रही है अपनी सबसे सस्ती मोटरसाइकिल!

Car Brake Problems

स्टीयरिंग व्हील या ब्रेक पेडल में कंपन होना

अगर आपकी कार का स्टीयरिंग व्हील या ब्रेक पेडल कंपन करना शुरू कर देगा। तो कार के Brake rotors में समस्या है। चूंकि रोटर की सतह सम नहीं है, तो ब्रेक पैड से कंपन ब्रेक पेडल और यहां तक ​​कि स्टीयरिंग व्हील तक भी भेजा जाता है। जब भी ऐसी स्थिति उत्पन्न हो तो वाहन को हमेशा पास के किसी सर्विस सेंटर या वर्कशॉप में ले जाएं और जल्द से जल्द समस्या का समाधान करवाएं।

ब्रेक लगाने पर कार को एक तरफ खींचना

एक और संकेत जो ब्रेक में खराबी की ओर इशारा करता है, वह यह है, कि जब ड्राइवर ब्रेक लगाता है तो कार एक तरफ खींचने लगती है। यह तब होता है जब ब्रेक कैलिपर्स डिस्क पर समान रूप से दबाव नहीं डाल रहे होते हैं। ऐसा क्यों हो सकता है इसके दो कारण हैं। उनमें से एक टूटी हुई ब्रेक नली है, जो बहुत खतरनाक है। दूसरा कारण यह है कि कैलीपर विभिन्न कारणों जैसे गंदगी, धूल, मुड़े हुए पिस्टन या यहां तक ​​कि जंग के कारण फंस जाता है। खबराग कैलीपर के साथ ड्राइविंग का मतलब है कि सभी दबाव एक सिंगल कैलीपर द्वारा कंट्रोल किए जा रहे है। जो काफी खतरनोक हो सकता है।

यह भी पढ़ें :- Hyundai Alcazar का सबसे सस्ता वेरिएंट लॉन्च, कंपनी ने गायब किये ये फीचर्स!

Car Brake Problems (Image Credit : GoMechanic)

ब्रेक लगाते समय जलने की गंध आना

अगर ब्रेक लगाते समय कार से जलने की गंध आती है, तो संभावना है कि कार में डिस्क और ब्रेकिंग फ्लुइड ज़्यादा गरम हो रहा है। जब आप कुछ ऐसा कुछ नोटिस करते हैं, तो कार को बंद कर दें। कार को रोकने के बाद पार्किंग ब्रेक लगाएं और जांचें कि डिस्क से धुआं निकल रहा है या नहीं। बोनट को भी खोलें क्योंकि इससे ब्रेक फ्लुइड को ठंडा होने में मदद मिलेगी। एक बार जब वहां तापमान गिर जाता है, तो आप यात्रा जारी रख सकते हैं। यह समस्या आम तौर पर तब उत्पन्न होती है जब कार नीचे की ओर आ रही होती है जहां चालक गति को कंट्रोल में रखने के लिए ब्रेक लगाते हैं।

ब्रेक वार्निंग लाइट या ABS वार्निंग लाइट

हर कार में ABS सिस्टम के लिए एक वार्निंग लाइट होती है। यह प्रकाश आमतौर पर तब आता है जब हाइड्रोलिक दबाव कम हो जाता है। कार के संकेतक बताते हैं कि ABS में कुछ गड़बड़ है। यदि आपके डैशबोर्ड पर ऐसा कुछ दिखाई देता है, तो अपनी कार को किसी वर्कशॉप या सर्विस सेंटर में ले जाकर और जल्द से जल्द समस्या का समाधान करें।

यह भी पढ़ें :-Tvs Ronin Launched : टीवीएस ने उतारी धांसू फीचर वाली सस्ती मोटरसाइकिल, ​कम कीमत में अब मिलेगा शानदार राइड का मजा

Car Brake Problems

स्पंजी या सॉफ्ट ब्रेक पेडल

अगर आपको लगता है कि आपकी कार का ब्रेक पैडल पहले जैसा रिस्पॉन्सिव नहीं है और उसमें स्पंजी फील है तो यह समय कार को वर्कशॉप में ले जाने का है। आपके ब्रेक पेडल पर यह स्पंजी अहसास मास्टर सिलेंडर में किसी समस्या के कारण हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

17 − thirteen =

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments