BMW XM की इलेक्ट्रॉनिक टॉप स्पीड 250kmph तय की जाएगी। वहीं कंपनी क्लेम कर रही है, कि यह केवल 4.3 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ेगी। इस एसयूवी की वैकल्पिक M-Driver पैकेज के साथ टॉप स्पीड 270kmph तक बढ़ाई जा सकती है।
BMW XM & M340i Launched: जर्मन कार निर्माता कंपनी BMW ने भारतीय बाजार में नई XM SUV और फेसलिफ़्टेड M340i सेडान को लॉन्च कर दिया है। जिसमें नई बीएमडब्ल्यू एक्सएम (BMW XM) की कीमत 2.60 करोड़ रुपये एक्स-शोरूम तय की गई है, वहीं दूसरी ओर नई BMW M340i सेडान की कीमत 69.20 लाख रुपये एक्स-शोरूम, इंडिया रखी गई है। BMW XM SUV की डिलीवरी मई 2023 से शुरू होंगी।
बता दें, कि कंपनी की BMW XM ब्रांड का पहला एम मॉडल है जिसमें प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन है। इसमें एक 489bhp की पावर के साथ 4.4-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन मिलता है, जो इलेक्ट्रिक मोटर से जुड़ा है। इस इंजन का कंम्बाइंड पावर 653bhp और टॉर्क 800Nm का है। इस इंजन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।

रिपोर्ट की मानें तो बीएमडब्ल्यू एक्सएम (BMW XM) का एक पावरफुल वैरिएंट भी तैयार कर रही है, जिसे लेबल रेड (Label Red) कहा जाएगा और सितंबर 2023 में वैश्विक स्तर पर लॉन्च किया जाएगा। हाइब्रिड पावरट्रेन वाला यह मॉडल क्रमशः 748bhp की पावर और 1000Nm का टॉर्क प्रदान करेगा। BMW XM की इलेक्ट्रॉनिक टॉप स्पीड 250 किमी / घंटा तय की जाएगी।
कंपनी क्लेम कर रही है, कि यह केवल 4.3 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ेगी। इस एसयूवी की वैकल्पिक एम ड्राइवर पैकेज के साथ टॉप स्पीड 270 किमी प्रति घंटे तक बढ़ाई जा सकती है। नई BMW XM प्योर ईवी मोड पर 80 किमी तक चल सकती है। इस एसयूवी में एडप्टिव एम सस्पेंशन , इलेक्ट्रॉनिक रूप से नियंत्रित डैम्पर्स और एक नई 48V प्रणाली मिलती है।
यह भी पढ़ें :Toyota Innova Crysta इलेक्ट्रिक की टेस्टिंग शुरू, जानिए लॉन्च पर क्या है खबर!
स्टाइल के मामले में, नई बीएमडब्ल्यू एक्सएम (BMW XM) में गोल्ड एलिमेंट्स के साथ एक एक वाइड किडनी ग्रिल, एक स्प्लिट हेडलैम्प यूनिट, स्टैंडर्ड रूप में दिए गए 21-इंच के व्हील, बड़े एयर इंटेक्स, स्लिम एल आकार की रियर लाइट्स और ब्लैक एलिमेंट्स के साथ नई पीढ़ी के एम स्पोर्ट्स ब्रेक हैं।
इस कार को खरीदनें वाले ग्राहकों के पास 22-इंच या 23-इंच M लाइट अलॉय व्हील्स का विकल्प भी चुनने के लिए उपलब्ध होगा। कार के कैबिन पर गौर करें तो यह iX और i4 के साथ साझा किया गया लगता है। पीछे बैठने वाले को ‘M Lounge‘ कहा जाता है, जिसमें आराम पर अधिक ध्यान दिया गया है।
यह भी पढ़ें : Tata की कारों पर नवंबर में मिल रहा है तगड़ा डिस्काउंट, खरीदने से पहले चेक कर लें लिस्ट

बतौर फीचर्स यह 12.3 इंच के डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और नई आईड्राइव 8 सॉफ्टवेयर के साथ 14.9 इंच के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आता है। वहीं इस SUV में ADAS तकनीक, 4-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल और Harman Kardon सराउंड साउंड सिस्टम भी मिलता है।
यह भी पढ़ें :- Ola Electric Car : देश की सबसे स्पोर्टी इलेक्ट्रिक कार, 500km की रेंज के साथ मार्केट में करेगी धमाल