महिंद्रा ने इन 5 एसयूवी को दो सब-ब्रांड XUV.e और BE के तहत पेश किया है। XUV.e के भीतर कंपनी 2 एसयूवी Xuv.e8 और Xuv.e9 सेल करेगी। वहीं BE ब्रांड के तहत 3 एसयूवी उतारी जाएंगी। भारत में लॉन्च पर बात करें तो देश में पहले XUV.e8 एसयूवी को दिसंबर 2024 में लॉन्च किया जाएगा।
Mahindra Electric SUV : महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी 5 नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को पेश कर दिया है। आईसीई एसयूवी स्पेस में बेस्टसेलर बनाने के बाद महिंद्रा ईवी सेगमेंट में अब अपनी नजर गड़ाए हुए है। महिंद्रा ने अपनी 5 नई इलेक्ट्रिक एसयूवी XUV.e8, XUV.e9, BE.05, BE.07 और BE.09 को दिखाकर लोगों में हलचल पैदा कर दी है। इन नई कारों को INGLO प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, जिसे फॉक्सवैगन एमईबी प्लेटफॉर्म घटकों का उपयोग करके विकसित किया गया है।
पेश की गई प्रत्येक एसयूवी की अपनी अनूठी प्रोफ़ाइल है। इनमें मिलने वाले फीचर्स मार्डन से भी एक कदम आगे हैं, खास बात यह है, कि कॉपर फिनिश में ट्विन पीक लोगो सभी इलेक्ट्रिक एसयूवी में समान दिया गया है। महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में लक्षित किया जाएगा। जिसकी पुष्टि कंपनी के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने की है।
यह भी पढ़ें :- देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली MPV का बंद हुआ डीजल मॉडल! मांग बढ़ी तो कंपनी को हुई परेशानी

प्रोडक्शन वर्जन को तैयार एसयूवी
आप परिचित होंगे कि कॉन्सेप्ट वर्जन और प्रोडक्शन मॉडल में कुछ बदलाव देखने मिलते हैं, लेकिन महिंद्रा की नई एसयूवी में इस बात की संभावना बेहद कम है। आनंद महिंद्रा ने एक सोशल मीडिया यूजर के सवाल का जवाब देते हुए इस बात की पुष्टि की है, कि “जो आप देख रहे हैं, वहीं आपको ब्रिकी के लिए मिलेगा।” ट्विटर पर एक यूजर द्वारा पूछे जाने के बाद कि ‘ Is this a Concept Car’?
आनंद महिंद्रा ने जवाब दिया कि इनमें से तीन प्रोडक्शन के एडवासं स्टेज में है, जबकि दो का उत्पादन शुरू होना बाकि है। खैर, अगर पेश की गई एसयूवी भारत में बिना बदलाव के लॉन्च होती हैं, तो यह ईवी सेगमेंट में एक बड़े बदलाव की ओर इशारा करती हैं।
Mahindra Xuv700 के समान सिल्हूट
महिंद्रा ने इन 5 एसयूवी को दो सब ब्रांड XUV.e और BE के तहत पेश किया है। XUV.e के भीतर कंपनी 2 एसयूवी Xuv.e8 & Xuv.e9 सेल करेगी। वहीं BE ब्रांड के तहत 3 एसयूवी उतारी जाएंगी। भारत में लॉन्च पर बात करें तो देश में पहले XUV.e8 एसयूवी को दिसंबर 2024 में लॉन्च किया जाएगा। डिजाइन के नजरिए से देखें तो XUV.e ब्रांड एसयूवी बेस्टसेलिंग XUV700 के समान है। इसका सिल्हूट परिचित लगता है, हालांकि, फ्रंट एंड पूरी तरह से बदल दिया गया है। इसमें अंदर की तरफ भी XUV700 के समान तीन रो सीटिंग कॉन्फिगरेशन हैं।
यह भी पढ़ें :- बुकिंग के 7 दिन बाद ही सेल कर रहा Mahindra Scorpio-N का ग्राहक, डिलीवरी तक भी इंतजार करने का नही तैयार, जानिए पूरा मामला

Mahindra Xuv700 की तुलना में यह (Xuv.e Series) काफी बड़ी, चौड़ी और लंबी है। वहीं इसका व्हीलबेस भी वाइड है। यह 4,740mm लंबी, 1,900 मिमी चौड़ी, 1,760 मिमी उंची और 2,762 मिमी का व्हीलबेस है। Mahindra Xuv.e8 में 80kwh का बैटरी पैक होगा जो लगभग 230bhp से 350bhp का पावर आउटपुट देगा। इसके साथ ही इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम भी दिया जाएगा।

सबसे पहले लॉन्च होगी BE Series में ये कार
Mahindra BE Series के तहत लॉन्च होने वाला पहला मॉडल BE.05 होगा, जिसे अक्टूबर 2025 में लॉन्च किया जाना है। XUV.e Series इलेक्ट्रिक एसयूवी की तुलना में BE Series रेंज में अधिक आक्रामक स्टाइल है। कंपनी द्वारा पेश किए गए सभी बीई मॉडलों में शार्प कट और क्रीज हैं, जो इन एसयूवी के लिए एक स्पोर्टी, ऊबड़.खाबड़ प्रोफाइल तैयार करते हैं।
हालांकि, दोनों XUV & BE Series एसयूवी में कुछ चीजें सामान्य हैं जैसे सी-आकार के एलईडी डीआरएल, रियर एलईडी एलिमेंट्रस, डोर हैंडल, स्पोर्टी एलॉय व्हील और स्क्वायर.ऑफ व्हील आर्च मिलते हैं। BE05 में एसयूवी-कूप प्रोफाइल है। इसकी लंबाई 4,370 मिमी है और इसे कंपनी के ईवी लाइनअप में XUV400 से ऊपर स्लॉट किया जाएगा।
यह भी पढ़ें :- ओला 15 अगस्त को लॉन्च कर सकती है किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर, 1 लाख से कम होगी कीमत