Saturday, September 23, 2023

Mahindra एक बार फिर लेकर आ रही Xuv500, टेस्टिंग पर पहली बार नजर आकर मचाई खलबली

Mahindra XUV700 मौजूदा XUV300 प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। इस एसयूवी को पेट्रोल और डीजल इंजन विकल्पों के साथ पेश किया जाएगा। नई XUV500 की कीमत 11-19 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच होने की उम्मीद है।

2023 Mahindra Xuv500 : महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 2011 में XUV500 पेश की थी, और यह ब्रांड द्वारा निर्मित पहली मोनोकॉक चेसिस पर तैयार एसयूवी थी। अब घरेलू बाजार में अपने 10 साल को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद महिंद्रा ने इसे अधिक प्रीमियम XUV700 से बदलने का फैसला किया। फिलहाल, अफवाह है कि XUV500 नेमप्लेट की वापसी होगी और इसकी अगली पीढ़ी को हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, टोयोटा अर्बन क्रूजर हायरडर, एमजी एस्टर, फॉक्सवैगन ताइगुन और स्कोडा कुशाक जैसी 4.3-मीटर लंबी मिड साइज एसयूवी को टक्कर देने के लिए लॉन्च किया जा सकता है।

Mahindra Xuv500
Mahindra Xuv500
New 300cc Motorcycle Walkround

अगर भारत में XUV500 नेमप्लेट की वापसी होती है, तो इसे ब्रांड के लाइनअप में XUV300 के ऊपर और XUV700 के नीचे स्लॉट किया जाएगा। आज XUV500 के बारे में चर्चा का कारण इस कार को टेस्टिंग के दौरान देखा जाना है। रिपोर्ट की मानें तो इसे कोडनेम S301 दिया गया है, और यह देश में अगल साल तक लॉन्च की जा सकती है। क्योंकि, जो तस्वीरें सामने आई हैं, उन्हें देखकर कहा जा सकता है, कि अभी इसका टेस्टिंग प्रोटोटाइप भी विकास के शुरूआती चरण में है।

यह भी पढ़ें : Used Car : मिनटों में बेचें अपनी कार, सही लगेगा दाम, बस करें ये काम!

खैर, टेस्टिंग पर नजर आए प्रोटोटाइप की बात करें तो इसमें एक्सयूवी एयरो कॉम्सेप्ट की तरह एक कूप जैसी छत है लेकिन अन्य डिजाइन एलिमेंट्स अभी विकास के चरण में हैं। यह XUV700 की स्टाइलिंग भाषा से काफी प्रभावित हो सकता है और शायद इसमें XUV300 में मिलने वाले पावरट्रेन लाइनअप का उपयोग किया जा सकता है। 2024 की शुरुआत में, महिंद्रा भारत में अपडेटेड XUV300 और 5 दरवाजों वाली थार पेश करेगी।

Mahindra Xuv500
Mahindra Xuv500 (Image -Gaadiwaadi.com)

यह भी पढ़ें :- कार की डिलीवरी से पहले जरूर चेक करें ये चीजें, बाद में हो सकता है पछतावा

जिसके बाद ही अगली पीढ़ी की महिंद्रा XUV500 का उतारने की संभावना है, हालांकि, खबरें यह भी हैं, कि XUV700 EV, जिसे XUV.e8 और BE.05 कहा जा सकता है, को भी सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। उम्मीद है कि महिंद्रा नई XUV500 कूप एसयूवी को किफायती कीमत पर लॉन्च किया जाएगा।

XUV700 मौजूदा XUV300 प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। इस एसयूवी को पेट्रोल और डीजल इंजन विकल्पों के साथ पेश किया जाएगा। नई XUV500 की कीमत 11-19 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच होने की उम्मीद है। ध्यान दें, कि इस सेगमेंट में फॉक्सवैगन ताइगुन और स्कोडा कुशाक के साथ जल्द ही लॉन्च होने वाली टाटा कर्व और होंडा एलिवेट भी शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

seventeen − twelve =

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments