2023 यामाहा FZ-X में एलईडी फ्लैशर्स के साथ स्टैंडर्ड रूप में टीसीएस मिलता है। यह गोल्डन कलर रिम के साथ नए डार्क मैट ब्लू कलर स्कीम में ब्रिकी पर है। 2023 Yamaha Mt 15 V2 Deluxe अब स्टैंडर्ड और नए एलईडी फ्लैशर्स के रूप में दोहरे चैनल एबीएस के साथ पेश किया गया है।
Yamaha New Motorcycle : जापान की वाहन निर्माता कंपनी Yamaha ने भारतीय बाजार में नए फीचर्स के साथ FZS-Fi V4 डीलक्स, FZ-X, MT-15 V2 डीलक्स और R15M का 2023 वर्जन लॉन्च किया है। 2023 Yamaha FZS-Fi V4 डीलक्स, FZ-X और MT-15 V2 डीलक्स मॉडल अब एक स्टैंडर्ड रूप में ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (TCS) से लैस हैं। ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम व्हीलस्पिन को कम करने के लिए इंजन पावर आउटपुट को तुरंत एडजेस्ट करने के लिए इग्निशन टाइमिंग और फ्यूल इंजेक्शन वॉल्यूम को कंट्रोल करता है।

2023 FZS-Fi V4 डीलक्स मॉडल अब एलईडी फ्लैशर्स के साथ बिल्कुल नए हेडलाइट डिजाइन से लैस है। FZS-Fi V4 डीलक्स भी ब्लूटूथ एनेब्लड Y-कनेक्ट एप्लिकेशन के साथ आता है। 2023 यामाहा FZ-X में एलईडी फ्लैशर्स के साथ स्टैंडर्ड रूप में टीसीएस मिलता है। यह गोल्डन कलर रिम के साथ नए डार्क मैट ब्लू कलर स्कीम में ब्रिकी पर है।
यह भी पढ़ें : Hero Xoom Scooter : ये 5 बातें जानकर ही बनाएं खरीदने का प्लान
2023 यामाहा FZX डार्क मैट ब्लू
दोनों मॉडल फ्रंट में रियर डिस्क ब्रेक, मल्टी-फंक्शन एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एलईडी हेडलाइट, टायर-हगिंग रियर मडगार्ड और लोअर इंजन गार्ड के साथ सिंगल-चैनल एबीएस से लैस हैं। इन बाइक्स में 149cc का इंजन है, जो 7,250 आरपीएम पर 12.4 पीएस की पावर और 5,500 आरपीएम पर 13.3 एनएम का पीक टॉर्क पैदा करता है।

2023 यामाहा R15M और MT-15 V2 डीलक्स
2023 Yamaha R15M गियर शिफ्ट इंडिकेटर, ट्रैक एंड स्ट्रीट मोड सेलेक्टर और एलईडी फ्लैशर्स के साथ YZF-R1 प्रेरित कलर TFT मीटर के साथ आता है। कंपनी ने सुपरस्पोर्ट मॉडल के वर्जन 4 में नया डार्क नाइट कलर भी पेश किया है। 2023 यामाहा एमटी-15 वी2 डीलक्स अब स्टैंडर्ड और नए एलईडी फ्लैशर्स के रूप में दोहरे चैनल एबीएस के साथ पेश किया गया है। यह मौजूदा रंगों आइस फ्लुओ-वर्मिलियन, सियान स्टॉर्म और रेसिंग ब्लू के अलावा एक नए मैटेलिक ब्लैक कलर के साथ भी आता है।
ये भी पढ़ें : Bauma Conexpo 2023: सामने आया देश का पहला Electric Truck, 2 घंटे में होगा फुल चार्ज