Saturday, September 23, 2023

Hero ने उतारी भारत में नई मोटरसाइकिल, 1.41 लाख रुपये कीमत में मिलेंगे ये फीचर्स

2023 Hero Xtreme 200S 4V इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्शन के साथ 199.6 cc सिंगल-सिलेंडर टू-वाल्व ऑयल-कूल्ड इंजन से लैस है, यह इंजन अपने पुराने रूप में 17.8 bhp की पावर और 16.45 Nm का टॉर्क पैदा करता था। वही य​ह पावरट्रेन अब 18.9 बीएचपी की पावर और 6,500 आरपीएम पर 17.35 एनएम का टॉर्क पैदा करता है।

2023 Hero Xtreme 200S 4V : हीरो मोटोकॉर्प ने भारतीय बाजार में 2023 Xtreme 200S 4V लॉन्च करने की घोषणा की है। इस नई मोटरसाइकिल को कुछ महीने पहले एक डीलर मीट में देखा गया था और तब से इसके लॉन्च की अटकलें लगाई जा रही थीं। फिलहाल, अब आधिकारिक कीमत की घोषणा कर दी गई है। 2023 Xtreme 200S 4V के फेयर्ड सुपरस्पोर्ट की कीमत 1.41 लाख (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली) रखी गई है, और पुराने 2V की तुलना में नई Xtreme कई अपडेट के साथ आती है।

2023 Hero Xtreme 200S 4V
New 300cc Motorcycle Walkround

2023 हीरो एक्सट्रीम 200S 4V इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्शन के साथ 199.6 cc सिंगल-सिलेंडर टू-वाल्व ऑयल-कूल्ड इंजन से लैस है, यह इंजन अपने पुराने रूप में 17.8 bhp की पावर और 16.45 Nm का टॉर्क पैदा करता था। वही य​ह पावरट्रेन अब अपडेट होने के बाद 8,000 आरपीएम पर 18.9 बीएचपी की पावर और 6,500 आरपीएम पर 17.35 एनएम का टॉर्क पैदा करता है।

इसे 5-स्पीड कॉन्स्टेंट-मेश ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। वहीं अब 4V ऑयल-कूल्ड इंजन OBD2 के साथ-साथ E20 के अनुरूप है और इसमें हीरो की XSense तकनीक भी शामिल की गई है। यह एक्सपल्स 200 4V और 200 T में भी पाया जा सकता है। 2023 हीरो एक्सट्रीम 200S 4V को कुल तीन कलर स्कीम मून येलो, पैंथर ब्लैक मेटालिक और स्टेल्थ एडिशन में उतारा गया है।

यह भी पढ़ें : Used Car : मिनटों में बेचें अपनी कार, सही लगेगा दाम, बस करें ये काम!

डिजाइन की बात करें तो फेयर्ड सुपरस्पोर्ट एक ट्रांसपेरेंट विंडस्क्रीन के साथ शार्प हेडलैंप सेक्शन, फेयरिंग से बाहर निकलने वाले हैलोजन टर्न इंडिकेटर्स, लाल स्टिकर के साथ मल्टी-स्पोक 17-इंच काले एलॉय व्हील, एक सिंगल-पीस सीट, एक साइड माउंटेड एग्जॉस्ट के साथ आती है। भारत में इस मोटरसाइकिल का मुकाबला सुजुकी जिक्सर एसएफ, बजाज पल्सर आरएस200 और यामाहा आर15 से होता है।

2023 Hero Xtreme 200S 4V
2023 Hero Xtreme 200S 4V

यह भी पढ़ें :- कार की डिलीवरी से पहले जरूर चेक करें ये चीजें, बाद में हो सकता है पछतावा

वहीं ब्लैक फिनिश्ड इंजन एरिया, रियर टायर हगर, एक कॉम्पैक्ट टेल सेक्शन आदि भी इसे पहले के मुकाबले अलग बनाते हैं। फीचर सूची में आपको एसएमएस और कॉल अलर्ट सक्षम करने वाले ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ एक नया फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन व टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स मिल जाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

8 − eight =

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments