Monday, October 2, 2023

2022 Range Rover लॉन्च, 2.38 करोड़ रुपये कीमत,फीचर्स देखकर उड़ेगे होश!

2022 Range Rover में 3.लीटर डीजल भी शामिल है, जो 346bhp की पावर और 700nm का टार्क पैदा करता है। इस एसयूवी पर मिलने वाले दोनों छह सिलेंडर इंजन 48V माइल्ड हाइब्रिड तकनीक पर आधारित हैं।

2022 Range Rover Launched : 2022 रेंज रोवर की पांचवीं पीढ़ी आखिरकार भारत में लॉन्च हो गई है। दुनिया भर में बेंचमार्क स्थापित करने वाली इस मशहूर और लक्जरी एसयूवी की कीमत भारत में 2.38 करोड़ तय की गई है, जो इसके 3.लीटर डीजल SE वर्जन की है। इसके साथ ही इस एसयूवी के 4.4 लीटर पेट्रोल ऑटोबायोग्राफी ट्रिम के लिए कीमत 3.43 करोड़ रुपये तय की गई है।

यह भी पढ़ें :- Mahindra XUV400 Electric भारत में 6 सितंबर के होगी लॉन्च, Nexon EV को मिलेगी कड़ी टक्कर

2022 Range Rover Launched
2022 Range Rover

Maruti Grand Vitara First Impression Video

2022 Range Rover डिजाइन में हुए बदलाव

रेंज रोवर के पास पहले से ही एक ऐसा डिजाइन जो देखने वालों को भा जाता है, और जेएलआर ने नए अवतार में इस डिजाइन के साथ कुछ खास छेड़छाड़ नहीं की है। हालांकि, कुछ बदलाव देखने को जरूर मिल जाते हैं, जिसमें फ्लश हेडलाइट्स और टेललाइट्स हैं, जो एसयूवी की बॉडी पर पहले की तुलना में बहुत कम जगह लेते हैं।

2022 रेंज रोवर का ड्रैग गुणांक सिर्फ 0.30 है, जो दुनिया की सभी लक्जरी एसयूवी में सबसे कम है। ड्रैग गुणांक के चलते यह एसयूवी रेंज, माइलेज और टॉप स्पीड में बेहतर बन जाती है। वहीं रियर प्रोफाइल में बोट.टेल रियर ओवरहांग और स्प्लिट टेलगेट्स भी रेंज रोवर हेरिटेज की तरह बरकरार हैं।

यह भी पढ़ें :- दुनिया की इस सबसे महंगी कार ने ली 84 लोगों की जान, जानिए क्यों रखती है, सबसे महंगी कार होने का खिताब

2022 Range Rover इंजन और पावर

नया रेंज रोवर एमएलए फ्लेक्स प्लेटफॉर्म पर पूरी तरह से स्वतंत्र एयर सस्पेंशन सिस्टम और ऑल व्हील स्टीयरिंग के साथ बनाई गई है। इस लग्जरी एसयूवी में छह और आठ सिलेंडर इंजन ऑप्शन दिए गए हैं। 2022 रेंज रोवर में एक हाइब्रिड 3.लीटर पेट्रोल 6-सिलेंडर विकल्प दिया गया है, जो 394bhp की पावर और 550nm का टार्क पैदा करता है।

इसके साथ ही इसमें 3.लीटर डीजल भी शामिल है, जो 346bhp की पावर और 700nm का टार्क पैदा करता है। दोनों छह सिलेंडर इंजन 48V माइल्ड हाइब्रिड तकनीक पर आधारित हैं। इसके अलावा फ्लैगशिप रेंज रोवर बड़े पैमाने पर 4.4.लीटर ट्विन.टर्बो V8 द्वारा से भी लैस है जो 523bhp की पावर और 750nm का टार्क पैदा करता है।

2022 Range Rover
2022 Range Rover

2022 Range Rover इंटीरियर

नई रेंज रोवर के इंटीरियर के लिए फैब्रिक की आपको एक वाइड रेंज मिलती है। इसमें सीट हेडरेस्ट में लगे स्पीकर के साथ 1600W का साउंड सिस्टम है जो एक नॉइज़ कैंसलेशन डिवाइस के रूप में भी काम करता हैए जिससे NVH स्तर और भी कम हो जाता है। इस लग्जरी कार के केबिन में एयर प्यूरीफायर भी मौजूद है और साथ ही इंटीरियर में 13.1 इंच का फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट सिस्टम 13.7.इंच इंस्ट्रूमेंट पैनल से जुड़ा हुआ है। रियर सीट के यात्रियों के लिए मनोरंजन के लिए 11.4.इंच का डिस्प्ले भी मिलता हैए जो एक अन्य 8.इंच टचस्क्रीन के माध्यम से काम करता है।

यह भी पढ़ें :- देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली MPV का बंद हुआ डीजल मॉडल! मांग बढ़ी तो कंपनी को हुई परेशानी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

11 + 7 =

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments